दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग जिले में स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, नेवई में आधारभूत संरचना के विस्तार के क्रम में राज्य शासन द्वारा कुल ₹28.07 करोड़ की लागत के पाँच निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यापालन अभियंता ए.के. भट्टॉचार्य ने बताया कि इन कार्यों में कुलपति निवास (बी-टाइप) 1 नग, कुल सचिव, कुलाधिसचिव, प्राध्यापक एवं सह-प्राध्यापक निवास (डी-टाइप) 13 नग, सहायक प्राध्यापक निवास (ई-टाइप) 10 नग, वर्कशॉप भवन तथा 250 सीटर बालक छात्रावास का निर्माण शामिल है। उक्त सभी निर्माण कार्यों के कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं।
छात्रावास का निर्माण पूर्ण होने पर संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर में ही आवास की सुविधा मिलेगी, जिससे दुर्ग जिले सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं देश के अन्य राज्यों से आने वाले विद्यार्थी अपनी तकनीकी शिक्षा पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
कुलपति, अधिकारियों एवं शिक्षकों के लिए कुल 24 आवासों के निर्माण से शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा, वहीं वर्कशॉप भवन के निर्माण से तकनीकी शिक्षा में प्रायोगिक प्रशिक्षण को बल मिलेगा। साथ ही, निर्माण गतिविधियों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग द्वारा इन कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राज्य शासन का उद्देश्य प्रदेश के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, ताकि युवाओं को अपने ही प्रदेश में बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...
मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...