ट्राईसाइकिल बनी शिव प्रसाद के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह, दूसरों की मदद के इंतजार से मुक्ति

Posted On:- 2026-11-28




दुर्ग (वीएनएस)। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में किस तरह नई उम्मीद और खुशियां लेकर आती हैं, इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण रिसाली निवासी शिव प्रसाद कुर्रे हैं। शारीरिक बाध्यता के कारण उनके लिए स्वयं चलकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच पाना बेहद कठिन था। बिना ट्राईसाइकिल के उनका कहीं आना-जाना लगभग असंभव था। दैनिक जीवन के छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें दूसरों की सहायता का इंतजार करना पड़ता था। इस परेशानी से निजात पाने और आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद के साथ शिव प्रसाद कुर्रे ने समाज कल्याण विभाग में ट्राईसाइकिल प्रदान करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ विचार एवं आवश्यक परीक्षण के पश्चात आवेदन स्वीकृत किया गया। विगत दिनों रिसाली नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 18 स्थित दुर्गा मंच में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों शिव प्रसाद कुर्रे को सामान्य ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। सामान्य ट्राईसाइकिल प्राप्त होना शिव प्रसाद कुर्रे के लिए महज एक उपकरण मिलना नहीं, बल्कि अपने जीवन को नई दिशा देने जैसा है। अब उन्हें हर छोटी-बड़ी दूरी तय करने के लिए दूसरों की मदद का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपनी सुविधानुसार आवागमन कर सकेंगे और दैनिक जीवन के कार्यों में पहले से अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

ट्राईसाइकिल मिलने पर शिव प्रसाद कुर्रे के चेहरे पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से उनके जीवन की एक बड़ी परेशानी दूर हुई है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। यह सहायता इस बात का प्रमाण है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को संसाधन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मसम्मान, स्वावलंबन और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अवसर प्रदान करना भी है। शिव प्रसाद कुर्रे के लिए यह सामान्य ट्राईसाइकिल अब केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता एक नया कदम है।



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...