खनिज विभाग ने अवैध परिवहन करने पर दो हाईवा सहित छह वाहन जब्त किए

Posted On:- 2026-11-28





रायपुर(वीएनएस)।गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा दो हाईवा एवं चार ट्रैक्टर सहित कुल छह वाहन जब्त किए गए हैं। खनिज विभाग को गिट्टी से भरे ओवरलोड हाईवा वाहनों के परिवहन की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। विभाग द्वारा शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गिट्टी से भरे दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इसी क्रम में ग्राम सीलपहरी में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर, पीपरडोल में रेत का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर तथा सारबहरा में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। जब्त वाहनों को पुलिस लाइन अमरपुर तथा मरवाही एवं गौरेला के संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षार्थ रखा गया है। सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित अर्थदण्ड एवं समझौता राशि खनिज मद में जमा कराए जाने के उपरांत वाहनों को नियमानुसार मुक्त किया जाएगा।
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई जारी रखने को कहा है। इस कार्रवाई में खनि अधिकारी श्री आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक श्री सुजीत कंवर, खनि सिपाही श्री शिवकुमार लहरे एवं नगर सैनिक श्री छवि ओट्टी शामिल रहे। खनिज विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



Related News
thumb

संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान: जिला पंचायत में प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

जेवरतला रोड पर बनेगा नवीन महाविद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा ...

जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़...


thumb

टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग का निर्माण प्रगति पर, ग्रामीणों को मिले...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


thumb

धान खरीदी में जिले की निरंतर बढ़त, अब तक 10,671 किसानों से 38,299.60...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश...


thumb

नारायणपुर में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोग...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बांग्लापारा स्थित एक चर्च के बाहर अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और जलाने की कोशिश की।