नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश 30 नवंबर तक, मेरिट-आवंटन सूची जारी

Posted On:- 2026-11-29




रायपुर (वीएनएस)। प्रवेश वर्ष 2026 के लिए छत्तीसगढ़ में चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित स्ट्रे राउंड की मेरिट सूची और सीट आवंटन सूची 28 नवंबर को जारी कर दी गई है। इनमें बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग पाठ्यक्रम शामिल हैं।

संचालनालय चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ की राज्य काउंसलिंग समिति के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को जारी सूचना के तहत स्ट्रे राउंड के लिए 27 नवंबर से 28 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 29 से 30 नवंबर 2026 के बीच आवंटित संस्था में दस्तावेजों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करानी होगी।

भारतीय नर्सिंग परिषद, नई दिल्ली के 19 नवंबर 2026 के पत्र क्रमांक F.No.1-6/LT/2026-INC के अनुसार, नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित है। अभ्यर्थी सीट आवंटन और प्रवेश से संबंधित जानकारी संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in⁠ पर देख सकते हैं।



Related News
thumb

बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के लिए शासन ने दी 2041.61 लाख रुपये की प्...

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल जिला कोरिया के बैकुंठपुर से चोटिया मार्ग के दो लेन एवं पेव्हड शोल्डर निर्मा...


thumb

पेंड्री से बेलकामार तक 10 किमी सड़क मार्ग को 724.74 लाख रुपए की स्वी...

क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जिला एमसीबी में पेंड्री से बेलकामार पहुंच मार्ग (व्हाया मंगौरा) के निर्मा...


thumb

योग, जुम्बा और साइकिल रैली से गूंजा मनेन्द्रगढ़, ‘फिट इंडिया-संडे ऑन...

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवंबर 2026 को मनेन्द्रगढ़...


thumb

सरगुजा में फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन अकादमियां होंगी स्थापित : विष...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के भव्य समापन समारोह में शामिल ...


thumb

मुख्यमंत्री ने किया ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने रविवार को जशपुर जिले के बगिया स्थित अपने निज निवास में महत्वाकांक्षी ‘JOHAR Edu-SAT’ परियोजना का शुभारंभ किया


thumb

मुख्यमंत्री ने सरगंवा में सुनी ‘मन की बात’ की 140वीं कड़ी

मुख्यमंत्री साय रविवार को सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री...