कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना अंतर्गत हाई स्कूल भवन बंजी पहुंच मार्ग के आवश्यक मरम्मत के लिए ईई पीडब्ल्यूडी ने संबंधित एजेंसी को कड़े निर्देश जारी किये हैं। पहुंच मार्ग के गुणवत्ता में लापरवाही की जानकारी संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कायर्पालन अभियंता लोकनिर्माण विभाग को निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में ईई पीडब्ल्यूडी ने बंजी पहुंचकर निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण में लापरवाही परिलक्षित होने पर ईई ने संबंधित एजेंसी को पत्र जारी कर अविलंब मार्ग की आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पत्र में यह भी कहा गया है, कि काम समय पर ना किये जाने पर पेनल्टी की कार्यवाही भी की जाएगी।
राज्य शासन ने राज्य प्रशानिक सेवा के 22 अधिकारियों की ट्रांसफर सूची जारी की है।
राज्यपाल रमेन डेका ने 28 अक्टूबर को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।
राज्यपाल रमेन डेका ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पुजा और भाई दूज पर्व के लिए देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एव...
मुख्यमंत्री साय मंगलवार को हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपैड कोनी में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की का...
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।