जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। कलेक्टर सिन्हा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर जिले के सभी नागरिकों से हर घर झंडा अभियान में शामिल होने के लिए आह्वान किया है। आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न मनाने व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए 11 से 17 अगस्त 2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्र ध्वज राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आजादी के 75वीं वषर्गांठ पूर्ण होने पर मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता व राष्ट्रीयता की भावना को संवर्धित करने के लिए हर घर झंडा अभियान में सहभागी बनें।
कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि हर घर झंडा अभियान के अंतर्गत जिले भर में राष्ट्र गौरव को संवर्धित करने के लिए तिरंगा झंडा हर घर शासकीय-निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्धशासकीय कार्यालयों, व्यावसायिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों के कार्यालयों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। इस अभियान में स्वयं सेवी संस्थानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी शामिल होंने की अपील की। उन्होंने कहा की अभियान से नई पीढ़ी को देश की आजादी का महत्व बताने का प्रयास है। देशभक्ति की भावनाओं को विकसित करने के साथ देश के प्रति समर्पित रहने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों की ओर से झंडा निर्माण किया जाएगा इसके लिए उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कलेक्टर ने जिले के अन्तर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों व उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। कलेक्टर ने राष्ट्र ध्वज के मानकों का पालन करते हुए विभिन्न संगठनों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में झंडा वितरण और बिक्री केन्द्र स्थापित करना, स्थानीय स्व सहायता समूह को झण्डों के निर्माण के लिए प्रोत्साहित एवं भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर ने पाम्पलेट, बैनर सहित अन्य प्रचार माध्यमों की सहायता से स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में काम करने कहा है। जिले में इस कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान के लिए गांव से लेकर शहर तक हर घरों में तिरंगा फहराने के लिए जिले के सभी नागरिकों से अपील भी की है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. फरिहा आलम, संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी, जिला उद्योग संघ, जिला औषधि संघ, चेम्बर आॅफ कॉमर्स, राइस मिल एसोसिएशन, केशर एसोसिएशन, बार एसोसिएशन , विभिन्न पावर प्लांट के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
एक बार फिर शहरी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इमलीपारा क्षेत्र में डायरिया से दो महिलाओं की मौत होने से हड़कंप मचा हुआ है।
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदल गया है और 12 अक्टूबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई संभावित है।
राज्य सरकार ने बुधवार को राज्य पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला किया है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर और परिचारक श्रेणी-3 (संयंत्र) के 785 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए भर्ती विज्ञापन जारी कर दिये गए ...
नेशनल हाईवे पर स्थित आरोग्यम सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को किडनी ट्रांस्प्लांट यूनिट का शुभारंभ भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव व दुर्ग शहर...