बड़े बकायादारों से कर वसूली के लिए निगम प्रशासन सख्त

Posted On:- 2022-07-27




एक हजार बड़े बकायादारों की सूची तैयार

अम्बिकापुर (वीएनएस)। जल कर व संपत्ति कर के बड़े बकायादारों से वसूली के लिए इस बार निगम प्रशासन सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। संपत्ति कर एवं जल कर के करीब एक हजार बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर उन्हें लोक अदालत में पेश करने की तैयारी कर ली गई है। इस बार पुलिस प्रशासन के माध्यम से निगम अमला नोटिस तामील करवाकर लोक अदालत में पेश करेगा। अदालत में उपस्थित नहीं होने वाले  बकायादारों से नियमानुसार आगे की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त  प्रतिष्ठा ममगई ने बताया है कि नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में वसूली में सक्रियता दिखाते हुए निगम ने वार्ड क्रमांक-14 एवं 15 के कुछ बड़े बाकायदारों के पानी के कनेक्शन काटे हैं। आगे आने वाले कुछ दिनों में बड़े बकायादारों के साथ-साथ ऐसे विभाग जिनका किराया अत्यधिक बढ़ गया है उन पर भी कार्यवाही की जाएगी। दुकान किराया वसूलने एवं अनुबंध नवीनीकरण के लिए निगम ने कुल 200 से अधिक नोटिस जारी किया है। समय पर अनुबंध नवीनीकरण नहीं कराए जाने पर पेनाल्टी का प्रावधान है एवं अनुबंध रद्द करने पर निगम विचार कर रहा है। निगम ने आम लोगों से अपील की है कि समय पर अपना टैक्स जमा कर एक अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं ।



Related News
thumb

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर का सरगुजा प्रवास

केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सावित्री ठाकुर 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय सरगुजा प्रवास पर रहेंगी। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के ...



thumb

वार्डाें के नागरिकों की उमड़ी भीड़, समस्याओं का मिल रहा समाधान

नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का वार्डाें में लगने शुरू हो गए है। शिविर में नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे है ...



thumb

इस्पात नगरी में डेंगू रोकथाम और नियंत्रण के लिए अभियान जारी

मानसून के आगमन के साथ ही शहर में टायफाईड, डेंगू, दस्त और मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।


thumb

बासी खादय पदार्थ बेचने वालो पर निगम ने की जुर्माने की कार्यवाही

लगातार बारिश को देखते हुए समस्या निवारण हेतु नगर निगम भिलाई का अमला निरंतर भ्रमण कर रहा है।