कलेक्टर ने निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-07-27




कांकेर (वीएनएस)। जिले के कलेक्टर शुक्ला ने आज कांकेर शहर में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मुक्तिधाम निर्माण   तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य भी उनके साथ थे।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को 26 जनवरी 2023 तक पूर्ण करने तथा मुक्तिधाम निर्माण स्थल से मलमा हटाते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पुराना बस स्टैंड स्थित निर्माणाधीन शापिंग काम्प्लेक्स और दूध नदी पर बनने वाले रिटेनिंगवाल स्थल का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त कार्यों के निरीक्षण पश्चात उन्होंने ईमली पारा स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं  शौचालय की नियमित सफाई के लिए निर्देशित किया।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...


thumb

संगीत सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व ...

संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश म...


thumb

हाईकोर्ट का फैसला: 55 पार वाले अधिकारियों-कर्मचारियों का नक्सल प्रभ...

शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। हाई कोर्ट ने 55 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नक्सल प्रभावित और अ...


thumb

वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अपेक्स बैंक का उद्घाटन किया

वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, सांसद रायगढ़ लोकसभा और गणमान्य नागरिक जगन्नाथ पाणीग्राही ने फीता काटकर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) बैंक ...


thumb

ठरकी में हाथी का आतंक: घर तोड़ा, भैंसों को कुचला, गांव में दशहत...

जिले के ठरकी गांव में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। यहां उसने एक घर को तोड़ दिया और वहां बंधीं 7 भैंसों पर हमला कर 4 भैंसों को मार डाला। इस घटने के ...