महिला नसबंदी निर्धारित प्रकरण से अधिक प्रकरण भेजने पर संबंधित को नोटिस जारी

Posted On:- 2022-07-29




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य   चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला नसबंदी केलिए प्रतिदिन अधिकतम 20 हितग्राही भेजने के लिए विकासखंडों को निर्देशित किया गया है। विगत दिवस 14 जुलाई को विकासखंड फरसाबहार के द्वारा निर्धारित कोटे से अधिक प्रकरण महिला नसबंदी के लिए जिला चिकित्सालय को भेजा गया। जिससे महिलाओं में आक्रोश व चिकित्सालय में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। उक्त के लिए फरसाबहार बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिला चिकित्सालय की सर्जन डॉ. उषा लकडा के अवकाश में जाने के कारण कांसाबेल के डॉ. एस. तिर्की सर्जन की ड्यूटी लगायी गयी है, जिनके द्वारा महिला नसबंदी सम्पादित की जा रही है। समस्त खंड चिकित्सा अधिकारियों को जिला चिकित्सालय जशपुर से समन्वय कर निर्धारित संख्या में ही प्रकरण भेजने के लिए पुन: निर्देशित किया गया है।




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...