तिल के लड्डुओं ने घोली मूक-बधिर बच्चों में जीवन में मिठास...

Posted On:- 2024-01-15




दुलार सेवा फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाई मकर संक्रांति, बांटी कॉपी-पेन

रायपुर (वीएनएस)। रायपुर से संचालित दुलार सेवा फाउंडेशन की शुरुआत सोमवार को मूक-बधिर बच्चों के साथ मिल कर की गई। संस्था के फाउंडर मेंबर दिलीप तिवारी ने बताया कि यह हमारे लिए एक गौरवान्वित पल था, क्योंकि आज मकर संक्रांति का भी पर्व है, जिसे अच्छा माना जाता है। दुलार सेवा फाउंडेशन की सेवा का पहला कार्यक्रम अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल से हुआ है। यह न्यू राजेंद्र नगर में स्थित है।



फाउंडेशन के फाउंडर मेम्बर व संरक्षक, सदस्य सभी वहां पहुंचे और मूक बाधित बच्चों को तिल के लड्डू के साथ कॉपी, पेन, पेंसिल, बांटकर मकर संक्रांति मनाई गई साथ ही सभी बच्चों को फाउंडेशन की ओर से बधाई दी गई। फाउंडेशन के मेंबरों ने मूक बधिर बच्चों से मिलकर अति उत्साहित एवं खुशी महसूस किए।

दुलार सेवा फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर दिलीप तिवारी ने फाउंडेशन के बारे में बताते हुए कहा कि हम अपने  फाउंडेशन की  शुरुआत आज मुक बधिर  बच्चो के बीच से कर रहे है, उसका मुख्य उद्देश्य  जरूरत मंद लोगों की सेवा करने को लेकर व समाज कल्याण का दृष्टिकोण शिक्षा के स्तर को बढ़ाकर समाज की बुराइयों को मिटाना और मानव कल्याण करना है।



इस अवसर पर फाउंडर सदस्य नवीन जैन, ब्रम्हा सोनकर, दीपक सिंह, सुरेन्द्र भारतद्वाज, राकेश नागवानी, साथ ही अर्पण दिव्यांग संस्था के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, मृत्युंजय शुक्ला, डॉ स के  शर्मा,योगेश तिवारी उमा तिवारी, सविता शर्मा, वहाँ के प्राचार्य, शिक्षक, एवं अन्य समाज सेवी-सेविका उपस्थित रहे।



Related News
thumb

बाम्हनपाली के किसान राजकुमार ने बरबटी और खीरा की खेती से कमाया 2.70...

कभी पारंपरिक तरीके से खेती कर सीमित लाभ प्राप्त करने वाले किसान राजकुमार साहू ने खेती में बदलाव और आधुनिक तकनीक अपनाकर बरबटी एवं खीरा की खेती से बे...


thumb

जी-राम-जी योजना से ग्राम सपना में आजीविका डबरी बनी किसान की बहुउपयो...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ आजीविका के नए अवसर विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास...


thumb

आईजीकेवी रायपुर ने जारी किया बी.एससी. कृषि प्रवेश का नया काउंसिलिंग...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी), रायपुर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पी.ए.टी. एवं क...


thumb

शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं,बल्कि चरित्र और ...

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि राष्ट्र के भविष्य निर्माण में गुरुजनों का योगदान अमूल्य है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने व...


thumb

जो खेलेगा, वही खिलेगा... खेल प्रतिभाओं को तराशने और आगे बढ़ाने प्रति...

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को पहचानने,...


thumb

समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी : राज्यपाल डेका

राज्यपाल रमेन डेका शिक्षक दिवस पर एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, बिलासपुर में आयोजित ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शामिल हुए।