निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित सहायक शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

Posted On:- 2024-04-02




कोण्डागांव (वीएनएस)। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन अधिकारियों के लिए मतदान कार्य का प्रशिक्षण लगातार मतदान हेतु लगाये गये अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया जा रहा है। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदान अधिकारी क्रमांक- 3 के रूप में विकासखण्ड बड़ेराजपुर के प्राथमिक शाला गायतापारा के सहायक शिक्षक राजेश कुमार पटेल को नियुक्त किया गया था,

परंतु निर्वाचन प्रशिक्षण की सूचना के उपरांत 28 मार्च 2024 को आयोजित मतदान प्रशिक्षण में उक्त कर्मचारी को अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा कर्मचारी के स्वेच्छापूर्वक अनुपस्थित रहने को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 की नियम 3 (1) (एक) (दो) (तीन) एवं नियम 3 (क) के (अ) (स) के विपरीत पाए जाने पर छत्तीसगढ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-09 में निहित प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में कर्मचारी का मुख्यालय कार्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है।




Related News
thumb

उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट के लिए 'रूचि की अभि...

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के लिए वर...


thumb

मेडल प्राप्त खिलाड़ियों को कलेक्टर ने दी शुभकामनाए

खेलो इंडिया ट्राईबल गेम में गोल्ड मेडल जीतकर वापस आने पर खिलाड़ियों को कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अपने कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर उनका...


thumb

बेरोजगार युवाओं हेतु सुरक्षा जवान एवं ड्रोन पायलेट भर्ती केम्प 13 औ...

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गौरेला के सहयोग से जीडीएक्स ग्रुप ग्रेटर नोएडा एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट के तहत 100 सुरक्षा जवान, 20 ड्रोन पायलेट, 30 ...


thumb

जनगणना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर दो शिक्षकों को कारण बताओ नोट...

गौरेला पेंड्रा मरवाही में जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर दो सहायक शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जरी कर 24 घंटे के...


thumb

मधुमक्खी पालन:कम लागत में ज्यादा मुनाफे का बेहतर विकल्प

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वैकल्पिक आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचाल...


thumb

छत्तीसगढ़ में ‘ज्ञानभारतम’ पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को मिली रफ्तार

केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” छत्तीसगढ़ में तेजी से गति पकड़ रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्दे...