भाजपा नेता से 26 लाख की ठगी, सरसींवा थाना में FIR दर्ज...

Posted On:- 2024-05-11




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बिलाईगढ़ क्षेत्र के एक भाजपा नेता 26 लाख रुपये का ठगी का शिकार हो गए। ठगी होने की भनक के बाद नेता ने सरसींवा थाना में ठगी करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

बिलाईगढ़ के भाजपा नेता गिरवर निराला का आरोप हैं कि शिवा विथ जनरी ऑफिस रायकोना में  शिवा साहू व उनके अन्य साथियों ने उन्हें हर महीनें  30 प्रतिशत ब्याज और 8 माह में जमा की गई रकम की ढाईगुना देने का झाँसा दिया। झाँसे में आकर उन्होंने 26 लाख रुपये जमा कर दिया। जमा करने के 4 माह बाद उसे कोई अतिरिक्त राशि नहीं दिया। जिसके बाद नेता , शिवा साहू के पास अपने 26 लाख रुपय वापस माँगे, लेकिन उन्हें शिवा साहू व उनके अन्य साथियों ने पैसा वापस नहीं किया। तब उन्हें 26 लाख रुपये की ठगी होने का अहसास हुआ। और सरसींवा थाना पहुँचकर शिवा साहू व उनके अन्य साथियों के खिलाफ थाने में एफआईआर कराया और उनके खिलाफ कार्रवाई करने माँग किया।

इधर सरसींवा थाना में शिवा साहू व उनके अन्य साथियों के खिलाफ 420,406 और 409, 34 के तहत मामला पंजीबद्व कर लिया गया हैं। बताया जा रहा कि शिवा साहू के खिलाफ हो रही एक के बाद एक एफआईआर पुलिस प्रशासन के लिए बडी चुनौती बनता जा रहा हैं। क्योंकि शिवा साहू पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि पुलिस कब तक शिवा साहू को गिरफ्तार कर पाता हैं।



Related News
thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...


thumb

चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा माल...

रायगढ़ में चक्रधर समारोह में प्रख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना एवं सांसद हेमा मालिनी एवं उनकी टीम द्वारा भरतनाट्यम पर रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार ...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय का कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के गढ़उमरिया में शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय का विधिवत शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को आह्वान किया क...