सक्ती (वीएनएस) । सक्ती जिले में शेयर बाजार में पैसा लगाकर रकम कई गुना करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी ठग को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी आरोपी कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों मे अपराध भी दर्ज है, जिसकी जांच की जा रही है। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम पासिद निवासी नेहरू लाल राठौर सीएससी सेंटर संचालक है। उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि खरसिया निवासी शिवनंदन महंत ने उसे फोन कर बताया कि वह शेयर बाजार के खेल में पैसा लगाकर रकम कई गुना कर देता है।
ठग के झांसे में आकर नेहरू ने अपने अकाउंट से खरसिया के ठाकुर्दिया निवासी शिवनंदन महंत और उसके साथी अजय सिंधी के बैंक अकाउंट में पांच लाख रुपए डाल दिए। जिसे शिवनंदन ने अपने पास रख लिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब युवक ने पैसे वापस नहीं किए तो नेहरू को ठगी होने का एहसास हुआ। जिसकी शिकायत उसने थाने मे दर्ज कराई। एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर टीम की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस बीच पुलिस ने आरोपी ठग को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ करने उसने बताया कि इससे पहले वह घरघोड़ा, सारंगढ़, सरसिवा सहित अन्य जगहों पर भी ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों मे अपराध दर्ज हैं।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत बेमेतरा जिले में ग्रामीण परिवारों को मांग अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा म...
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से जनप...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश में सुशासन को और अधिक प्रभावी एवं जन केंद्रित बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन एव...
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार आज सोमवार को कलेक्टरेट कार्यालय स्थित जनदर्शन कक्ष में अपर कलेक्टर गुड्डूलाल जगत द्वारा जनदर्शन कार्यक्र...
जिला पंचायत सभाकक्ष में आज ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला सह स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज...