भोपाल (वीएनएस )। मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर - खरगोन के बीच भीषण हादसा हो गया। इंदौर से पुणे (अमलनेर) जा रही बस धामनोद में खलघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में गिर गई। 10 से 10.15 बजे के बीच खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी।
बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया है। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि अभी तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला है।
हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंची। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह कोगिरफ्तार कर लिया है। करीबन 11 घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आप सांस...
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार सुबह करीब 7 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन साल का एक मासूम गंभी...
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) के अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे ने स्पष्ट किया कि मराठा समुदाय के लिए आरक्षण प...
राजस्थान के दौसा में पुलिस ने चार ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है. जो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर होंडा सिटी कार से भेड़-बकरियों की चोरी करते थे.
संत ईश्वर सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी ने कहा कि एक कालखंड ऐसा था, जब लोग सम्मान के लिये काम करत...