चक्रवाती तूफान असना से गुजरात को मिली राहत

Posted On:- 2024-09-02




कराची(वीएनएस)।  चक्रवात असना आज (शनिवार) को पाकिस्तान के समुद्र तट से दूर चला गया, जो कराची से करीब 200 किमी दूर है। हालांकि अभी भी मौसम प्रणाली के कारण भारी बारिश की आशंका है।

पाकिस्तान मौसम विभाग  ने गुरुवार को अलर्ट जारी कर कहा था कि एक गहरा अवदाब व्यापाक बारिश लाएगा, जो शुक्रवार को तीव्र होकर चक्रवात असना में तब्दील हो गया है।
पीएमडी के अनुसार, सिंध तट से दूर उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना चक्रवात पिछले 9 घंटों के दौरान पश्चिम की तरफ बढ़ गया है। अब यह कराची से करीब 200 किमी दक्षिण-पश्चिम, ओरमारा से 220 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और ग्वादर से 380 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
तेज गति से आगे बढ़ रहा चक्रवात

मौसम विभाग ने कहा कि यह प्रणाली पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ेगा। संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (JTWC) के अनुसार, चक्रवात तूफान कराची से 187 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। चक्रवात असना की गति 12 घंटों में बढ़कर 85 किमी/घंटा हो जाने की संभावना है।
इन इलाकों में तेज बारिश की भविष्यवाणी

इसके प्रभाव से कराची संभाग के साथ-साथ बादिन, थट्टा, सुजावल, टांडो मुहम्मद खान, टांडो अल्लाहयार, मटियारी, जमशोरो और दादू जिलो में भारी बारिश के साथ बौछारे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पीएमडी ने कहा, बलूचिस्तान के लासबेला, अवारन, केच और ग्वादर जिलों में रविवार रात तक तीव्रता की बारिश हो सकती है।
मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

पाकिस्तानी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहने की संभावना है। सिंध और बलूचिस्तान के मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।



Related News
thumb

ट्रम्प ने बदला 'मेक्सिको की खाड़ी' का नाम, आदेश पर किए हस्ताक्षर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।


thumb

हादसे का हुआ शिकार हुआ लापता अमेरिकी विमान, 10 की मौत

पश्चिमी अलास्का में नोम शहर जाते समय लापता हुए विमान का मलबा मिल गया है। विमान समुद्री बर्फ पर हादसे का शिकार हुआ था। इस हादसे में विमान में सवार स...


thumb

भारी लैंडस्लाइड्स से थर्राया दक्षिण-पश्चिमी चीन, 30 लोग लापता

चीन भारी लैंड्स्लाइड से थर्रा उठा है। बताया जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में शनिवार को दिल दहला देने वाला भूस्खलन हुआ है। जिसके...


thumb

डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर दिया है। व्हाइट हाउस ने अपने एक्स अकाउं...


thumb

नाइजीरिया में घात लगाकर किए गए हमले में 10 सैनिकों की मौत

पड़ोसी मुल्क बुर्किना फासो, माली एक दशक से अधिक समय से जिहादी समूहों के विद्रोह से जूझ रहे हैं। कुछ समूह आतंकवादी संगठन अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट ...


thumb

रूसी सशस्त्र बलों में अब भी 18 भारतीय जिनमें 16 लापता: सरकार

रूसी सशस्त्र बलों में 18 भारतीय नागरिक अब भी हैं, जिनमें से 16 को रूसी पक्ष द्वारा लापता बताया गया है। सरकार ने बृहस्पतिवार को संसद में यह जानकारी दी।