कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए जल्द जारी होगा डीए/डीआर का आदेश

Posted On:- 2024-09-07




मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया

रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने 6 सितंबर को देर रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए लंबित डीए (महंगाई भत्ता) और डीआर (महंगाई राहत) पर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री ए.के. चेलक ने किया।

मुख्यमंत्री निवास में हुई इस बैठक के दौरान, राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा और जनवरी 2024 से लंबित डीए और डीआर को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने संघ के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में बहुत जल्द डीए और डीआर देने के आदेश जारी किए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द ओझा, प्रमुख कर्मचारी नेता टी.आर. देवांगन, जी.आर. बसोने, डॉ. विनोद वर्मा और नागेन्द्र सिंह सहित अन्य प्रमुख सदस्य शामिल थे।

इस मुलाकात के दौरान संघ ने मुख्यमंत्री से राज्य में कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने, नियमित किए गए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश नगदीकरण का लाभ देने, और शिक्षा विभाग द्वारा जारी युक्तियुक्तकरण आदेश को निरस्त करने जैसे कई मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित किया। साथ ही, इन मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर व स्वयंसेवी शिक्षकों की नवाचारों को मिली राष्...

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर शिक्षार्थी और स्वयंसेवी शिक्षकों ने मिलकर सीखने और सिखाने की एक नई पद्धति विकसित की है, जिसकी सराहना भारत सरकार की संयुक्त स...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.00 बजे रायपुर क...


thumb

भगवान श्री गणेश के पूजन-हवन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ क...


thumb

वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित : राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी ...


thumb

जगह-जगह कैमरे लगने से शहर हुआ सुरक्षित: लखन लाल देवांगन

कोरबा में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर ...