न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं नरसिम्हा ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण

Posted On:- 2024-09-08




छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा भी रहे साथ

कोरबा (वीएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  रमेश सिन्हा भी साथ रहे।  सभी न्यायाधीशों ने बुका की मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां की मनोरम दृश्यों को करीब से अनुभव किया।

बुका पर्यटन स्थल में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल बी. वर्मा, जिला सत्र न्यायाधीश कोरबा सत्येंद्र कुमार साहू, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने गुलदस्ता भेंट कर सभी न्यायाधीशों का स्वागत किया। वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की। पुलिस विभाग की टीम द्वारा न्यायाधीशों को सलामी भी दी गई।

न्यायाधीशों ने पर्यटन स्थल में किया पौधरोपण-

न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा सहित अन्य न्यायाधीशों द्वारा बुका पर्यटन स्थल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जामुन का पौधा रोपित किया। उन्होंने पौधे को समय समय पर खाद एवं सिंचाई प्रदान कर पौधे को संरक्षित रखने के लिए कहा। इसी प्रकार न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा ने आंवला के पौधे का एवं मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कदम के पौधे का रोपण किया।

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आनंद-

इस दौरान सभी न्यायाधीशों ने बुका पर्यटन स्थल के नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है। जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेता है।

इस अवसर पर न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय कोरबा ओंकार प्रसाद गुप्ता, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. (पी.ए.) एक्ट  जयदीप गर्ग, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा गरिमा शर्मा, विशेष न्यायाधीश, एफ.टी.एस. कोरबा डॉ. ममता भोजवानी, निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, तृतीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, जिला अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.एस.सी., कोरबा ज्योति अग्रवाल, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो श्रद्धा शुक्ला, कटघोरा, मधु तिवारी, प्रथम जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, जितेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश, कटघोरा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सीमा प्रताप चन्द्रा कोरबा एवं एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा टी आर भारद्वाज, एसडीएम पाली सीमा पात्रे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर व स्वयंसेवी शिक्षकों की नवाचारों को मिली राष्...

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर शिक्षार्थी और स्वयंसेवी शिक्षकों ने मिलकर सीखने और सिखाने की एक नई पद्धति विकसित की है, जिसकी सराहना भारत सरकार की संयुक्त स...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.00 बजे रायपुर क...


thumb

भगवान श्री गणेश के पूजन-हवन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ क...


thumb

वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित : राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी ...


thumb

जगह-जगह कैमरे लगने से शहर हुआ सुरक्षित: लखन लाल देवांगन

कोरबा में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर ...