लाठी-डंडे और हथियारों से 3 भाइयों की हत्या

Posted On:- 2024-09-08




 दुर्ग (वीएनएस)। भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन एक हृदयविदारक घटना घटी, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में तीन भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना का कारण डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद बताया जा रहा है। लेकिन विवाद के एक दिन बाद हत्या जैसी त्रासदी में बदल गया।  विवाद दो दिन पहले उस वक्‍त शुरू हुआ जब भगवान गणेश की प्रतिमा लाते वक्‍त डीजे बजाया जा रहा था।

उत्सव की खुशी में लोग डांस कर रहे थे, तभी दो पक्षों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। एक युद्ध नशे के विरुद्ध, पुलिस ने लोगों को दिलाई सदस्यता जैसे-तैसे दोनों पक्षों के लोगों ने समझ-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया।

लेकिन शनिवार की रात पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्‍थापना के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्‍या में एक पक्ष ने लोगों ने तीन भाइयों पर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर व स्वयंसेवी शिक्षकों की नवाचारों को मिली राष्...

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर शिक्षार्थी और स्वयंसेवी शिक्षकों ने मिलकर सीखने और सिखाने की एक नई पद्धति विकसित की है, जिसकी सराहना भारत सरकार की संयुक्त स...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.00 बजे रायपुर क...


thumb

भगवान श्री गणेश के पूजन-हवन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ क...


thumb

वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित : राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी ...


thumb

जगह-जगह कैमरे लगने से शहर हुआ सुरक्षित: लखन लाल देवांगन

कोरबा में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर ...