डॉक्टर के साथ हुई 89 लाख की ठगी

Posted On:- 2024-09-08




रायपुर (वीएनएस)। जिले में एक डॉक्टर से करीब 89 लाख की ऑनलाइन ठगी हो गई। आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इनवेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया। इसके बाद ठगों ने 88 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए। आरोपियों ने 40 से ज्यादा किश्तों में डॉक्टर से पैसे लिए और फिर उसकी मूल रकम भी नहीं लौटाई। डॉक्टर ने आरोपी ठगों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

खम्हारडीह थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा के मुताबिक, डॉक्टर डॉ. अषित कुमार ने शिकायत की है कि, आरोपियों से टेलीग्राम चैनल से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बडा मुनाफा देने की बात कही थी। आरोपियों ने कम इनवेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच दिया, तो डॉक्टर ने उनके बताए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। समय पूरा होने पर जब डॉक्टर ने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने और इनवेस्टमेंट करने के लिए कहा। डॉक्टर ने आरोपियों की बात नहीं मानी, तो आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया।



Related News
thumb

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर व स्वयंसेवी शिक्षकों की नवाचारों को मिली राष्...

छत्तीसगढ़ के नव साक्षर शिक्षार्थी और स्वयंसेवी शिक्षकों ने मिलकर सीखने और सिखाने की एक नई पद्धति विकसित की है, जिसकी सराहना भारत सरकार की संयुक्त स...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.00 बजे रायपुर क...


thumb

भगवान श्री गणेश के पूजन-हवन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ क...


thumb

वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित : राज्यपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी ...


thumb

जगह-जगह कैमरे लगने से शहर हुआ सुरक्षित: लखन लाल देवांगन

कोरबा में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निर्मित अपराध रोकथाम एवं विवेचना के लिए स्थापित सीसीटीवी कैमरे के इंटीग्रेटेड कमान और कंट्रोल सेंटर ...