लोहारीडीह की घटना दुःखद, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई : विजय शर्मा

Posted On:- 2024-09-16




कबीरधाम (वीएनएस)। जिले के लोहारीडीह की घटना को लेकर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने इसे दुखद बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि, यह घटना दुखद है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी। फिलहाल सभी नियंत्रण में है और प्रभावित गांव में पुलिस बल तैनात हैं। मध्यप्रदेश के बॉर्डर के उस पार लाश लटकी मिली है। लोहारीडीह के एक युवक की हत्या के शक में आगजनी की घटना हुई है। जिसमें जलकर एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस मामले में कठोर कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे कहा कि, यह घटना कैसे हुई, यह जांच का विषय है। जांच के बाद घटना की वजह स्पष्ट हो जाएगी। पहले घटना स्थल पर पुलिस बल कम था तो कुछ परेशानी हुई थी। उसके बाद पुलिस के साथ कुछ विवाद हुआ उस वक्त SP वहां स्वयं मौजूद थे। मौके पर पुलिस बल बढ़ाया गया है। अभी मामला नियंत्रण में है। इस घटना को कैसे अंजाम दिया गया है, इसे लेकर कुछ कहना अभी जल्दीबाजी होगा। जांच होने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और कैसे अंजाम दिया गया है। पुलिस की रोल निष्पक्ष होना चाहिए। मुस्तैदी से पुलिस ने गांव को नियंत्रण में लिया है।

450 से ज्यादा जवान गांव में तैनात
गृह मंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा कि, लोगों से आग्रह है कि शांति बनाए रखें। पुलिस को कार्रवाई करने में मदद करें। लोहारीडीह शांतिप्रिय गांव है और यहां एक बार नहीं सौ बार से भी ज्यादा गया हूं। घर-घर के लोगों से पहचान है और घटना के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया है। लगभग 450 से ज्यादा जवान तैनात हैं। मामले से जुड़े लगभग 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लगभग 40-50 आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान पुलिस वाले भी चोटिल हुए हैं।



Related News
thumb

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 21 सितम्बर को

आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 21 सितम्बर 2024...


thumb

मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में युवाओं का भविष्य संवर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के बाद ...


thumb

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्...


thumb

शासन व प्रशासन लोगों के घर पहुंचकर कर रही है उनकी समस्याओं का समाधा...

आज जिले के प्रतापपुर जनपद अंतर्गत खड़गवा कला में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लोगों से सं...


thumb

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षणार्थियों को मिला ई-स्किल सर्टिफिकेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विडियो क्रांफेसिंग के माध्यम से ल...


thumb

मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं व पदयात्रियों के...

कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के शक्तिकक्ष में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 3 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हो रहे क्वांर नवरा...