बंद पड़े खदान में केज कल्चर की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी होगा मछली पालन

Posted On:- 2024-09-20




महाराष्ट्र के किसानों ने जिले के मछली पालन कार्यो का किया अवलोकन

राजनांदगांव (वीएनएस)। जिले में हो रहे खदानों में मछलीपालन कार्य अब महाराष्ट्र के किसानों को खूब भा रही है। यहां जोरातराई मनगटा क्षेत्र के बंद पड़े खदानों में केज लगाकर किए जा रहे मछलीपालन का जायजा लेने महाराष्ट्र के अधिकारी एवं 14 मत्स्य पालक पहुंचे। 16 सदस्यीय दल ने केज में मत्स्यपालन की बारीकियों को जाना, साथ ही खदानों में हो रहे केज कल्चर की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी मत्स्यपालन को अपनाने पर जोर दिया। शासन की ओर से मत्स्यपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत जोरातराई में बंद पड़ी खदानों में केज कल्चर किया जा रहा है। कृषकों के दल ने खदान में हो रहे केज विधि के साथ-साथ देश के एकमात्र आधुनिक तकनीक से स्थापित एबीस फिश फिड मिल का संचालन कार्य को भी देखा एवं इसकी प्रशंसा की। किसानों को एबीस ग्रुप द्वारा मत्स्यपालन की 1 दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे केज कल्चर के माध्यम से मछलीपालन कार्य की तकनीकी जानकारी दी गयी। साथ ही मछली आहार का उपयोग एवं मछली बीज के संचयन संबंधी जानकारी एबीस ग्रुप द्वारा किसानों को विस्तार से प्रदाय की गई।

राजनांदगांव विकासखंड के जोरातराई के बंद पड़े खदान में हो रहे मत्स्यपालन पूरे देश के लिए रोल मॉडल बन गया है। यहां मत्स्यपालन से 100 लोगों को रोजगार मिल रहा है। केज में पंगेसियस मछली पाली जा रही है। इस अवसर पर जिला मत्स्य अधिकारी एसके साहू, मत्स्य निरीक्षक वर्तिका ठाकुर, अमरावती के मत्स्य विकास अधिकारी भूषण सनप, एबीस ग्रुप के फिश फिड डिविजन के मो ऑसिफ कुरैशी, मनीष चौरे, अजीम खान, रोशन खान, गैंदसिंह वर्मा एवं एबीस ग्रुप एक्वाकल्चर डिविजन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 21 सितम्बर को

आपसी सुलह (राजीनामा) के जरिए मामलों का निपटारा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार 21 सितम्बर 2024...


thumb

मुख्यमंत्री की पहल पर आदिवासी क्षेत्र में युवाओं का संवर रहा भविष्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में युवाओं का भविष्य संवर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के बाद ...


thumb

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में ग्राम लोहारीडीह में 15 सितंबर को शिवप्रसाद साहू की मृत्यु के उपरांत घटित आगजनी में रघुनाथ साहू की मृत्...


thumb

शासन व प्रशासन लोगों के घर पहुंचकर कर रही है उनकी समस्याओं का समाधा...

आज जिले के प्रतापपुर जनपद अंतर्गत खड़गवा कला में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लोगों से सं...


thumb

पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रशिक्षणार्थियों को मिला ई-स्किल सर्टिफिकेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विडियो क्रांफेसिंग के माध्यम से ल...


thumb

मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं व पदयात्रियों के...

कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के शक्तिकक्ष में मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 3 अक्टूबर 2024 से प्रारंभ हो रहे क्वांर नवरा...