सरसिंवा (वीएनएस)। सरसिंवा थाना क्षेत्र के कोसमकुंडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक गर्भवती महिला की उसके ही पति द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी गोपाल निषाद और मृतिका के बीच घरेलू विवाद हुआ था। गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका गर्भवती थी, जिससे घटना और भी दुखद हो गई है।
घटना के बाद आरोपी गोपाल निषाद खुद सरसिंवा थाने पहुंचा और अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल की। पुलिस तुरंत हरकत में आई, और सरसिंवा थाना की टीम के साथ बिलाईगढ़ के एसडीओपी विजय ठाकुर मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।
फिलहाल, आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है, और पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ सभी सबूत इकट्ठा कर रही है।
यह घटना घरेलू हिंसा के चलते होने वाली गंभीर परिस्थितियों का एक और उदाहरण है, जिसने एक और निर्दोष जीवन को समाप्त कर दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...
मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...
।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...
दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...