अर्थशास्त्र में ऐसमोग्लू, जॉनसन और रॉबिन्सन को मिला नोबेल

Posted On:- 2024-10-14




स्टॉकहोम/नई दिल्ली (वीएनएस)। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिए 2024 के नोबेल पुरस्कार का एलान कर दिया है। आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाला स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया है। विजेताओं को यह सम्मान संस्थाएं कैसे बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं, पर अध्ययन के लिए दिया गया है।

कामेर डारोन ऐसमोग्लू अर्मेनियाई मूल के एक तुर्की-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वे 1993 से मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ा रहे हैं। वहां वे वर्तमान में अर्थशास्त्र के एलिजाबेथ और जेम्स किलियन प्रोफेसर हैं। उन्होंने 2005 में जॉन बेट्स क्लार्क पदक प्राप्त किया, और 2019 में उन्हें एमआईटी ने प्रोफेसर के रूप में नामित किया।

साइमन एच. जॉनसन एक ब्रिटिश अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। उनका जन्म 16 जनवरी, 1963 को हुआ।  वे एमआईटी स्लोअन स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट में उद्यमिता के रोनाल्ड ए. कर्ट्ज प्रोफेसर हैं। इसके साथ ही जॉनसन पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में सीनियर फेलो हैं।

1960 में पैदा हुए जेम्स एलन रॉबिन्सन एक ब्रिटिश अर्थशास्त्री और राजनीतिक वैज्ञानिक हैं। वह वर्तमान में ग्लोबल कॉन्फ्लिक्ट स्टडीज के रेवरेंड डॉ. रिचर्ड एल. पियर्सन प्रोफेसर और शिकागो विश्वविद्यालय के हैरिस स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में यूनिवर्सिटी प्रोफेसर हैं।

पिछले साल किसे मिला था अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार?
इससे पहले पिछले साल रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के लिए क्लाउडिया गोल्डिन को चुना था। उन्हें महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत या विकसित करने के लिए यह सम्मान दिया गया था। क्लाउडिया गोल्डिन ने सदियों से महिलाओं की कमाई और श्रम बाजार भागीदारी का पहला व्यापक विवरण मुहैया कराने का काम किया। उनके शोध से बदलाव के कारणों और शेष लिंग अंतर के मुख्य स्रोतों का पता चला। इनके रिसर्च से पता चला कि वैश्विक श्रम बाजार में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है और जब वे काम करती हैं तो पुरुषों की तुलना में कम कमाती हैं। गोल्डिन ने अभिलेखों का पता लगाया और 200 वर्षों से अधिक का डेटा एकत्र किया, जिससे उन्हें यह साबित किया कि कमाई और रोजगार दरों में लिंग अंतर कैसे और क्यों बदल गया?

आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। बता दें कि अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अर्थशास्त्र पुरस्कार का उल्लेख नहीं किया था। स्वेरिग्स रिक्सबैंक ने 1968 में पुरस्कार की स्थापना की और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज को 1969 में शुरू होने वाले आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार विजेताओं के चयन का कार्य दिया गया।



Related News
thumb

शेख हसीना के खिलाफ वारंट जारी, 18 नवंबर तक पेश होने का आदेश

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने गुरुवार को देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और 45 अन्य लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया...


thumb

एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प के प्रचार अभियान को 7.5 करोड़ डॉलर का दा...

अमेरिकी अरबपति उद्यमी एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदव...


thumb

तकनीकी प्रगति, वैज्ञानिक शोध और नवाचार का लाभ सबको मिलना चाहिए : ब...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जिनेवा में आयोजित आईपीयू की 149वीं सभा को संबोधित करते हुए तकनीकी प्रगति, वैज्ञानिक शोध और नवाचार का लाभ सबको समान रूप स...


thumb

आतंकवाद और व्यापार साथ-साथ संभव नहीं : जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को एससीओ काउंसिल की 23वीं बैठक में इशारों-इशारों में पाकिस्तान को फटकार लगाई और कहा कि आतंकवाद के साथ-साथ व्यापार...


thumb

नाटो ने उत्तरी यूरोप में बड़े पैमाने पर परमाणु अभ्यास शुरू किया

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सोमवार को उत्तरी यूरोप में बड़े पैमाने पर परमाणु अभ्यास ‘स्टीडफास्ट नून’ शुरू कर रहा है, जिसमें 13 गठबंधन देशों के...