कोहड़िया का दशहरा उत्सव आज की पीढ़ी के लिए अमूल्य धरोहर : उद्योग मंत्री देवांगन

Posted On:- 2024-10-18




हर्षाेल्लास के साथ वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में मना दशहरा उत्सव

रायपुर (वीएनएस)। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 चारपारा कोहड़िया में गुरूवार की रात आयोजित भव्य दशहरा उत्सव और देवी जागरण में हज़ारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर शिव मंदिर प्रांगण में मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कोरबा के विधायक और वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि आज इस भव्यता भरे ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में शामिल हुए सभी ईष्टजनों को विजयादशमी के पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल भगवान श्रीराम की लंकापति रावण पर विजय का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। हमें इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, शांति और विकास का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से दशहरा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाते आ रहे हैं। यह पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाता है।

कैबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि यह पर्व हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सिखाता है कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में कठोर संघर्ष कर बुराई पर विजय प्राप्त की। उसी प्रकार हमें भी सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन की बाधाओं पर विजय प्राप्त करनी चाहिए।। मंत्री देवांगन ने कहा कि इस भव्य दशहरा उत्सव में हर वर्ष गांव के सभी लोगों द्वारा मिलजुकर कार्यक्रम को और भव्य बनाया जा रहा है वॉर्ड आज एकजुट की मिशाल है। हमारे पूर्वजों द्वारा प्रारंभ किए गए इस अमूल्य दशहरा उत्सव धरोहर को आज हम सभी मिल जुलकर सहेज कर रखें हुए हैं।

वार्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि कोहड़िया में 24 वर्ष पूर्व लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए यह पर्व प्रारम्भ किए गए थे। आज भी हमारे दिवगंत हुए वरिष्ठ जनों के बताए हुए मार्ग पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक, नाली, सड़क, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंचीय कार्यक्रम के बाद प्रभु राम की झांकी को मंत्री देवांगन समेत सभी अतिथियों द्वारा पूजन अर्चना कर दशहरा मैदान के लिए रवाना किया गया। यहां से करमा नृत्य की अगुवाई में हज़ारों की संख्या में लोग दशहरा मैदान पहुंचे। जहां जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ रावण के 80 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के पश्चात भव्य देवी जागरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जसगीत गायक देवेश शर्मा ने देर रात तक देवी भक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, अशोक चावलानी, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र पाटनवर, उमाभारती सराफ, रुक्मणि नायर, अग्रवाल सभा कोरबा अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।



Related News
thumb

डीएमएफ से 18 आदिवासी छात्रावासों में बनेंगे पहुंच मार्ग, विद्यार्थि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत...


thumb

कलेक्टर ने न्योता भोज में शामिल होकर बच्चों को परोसा भोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के स्कूलों में लगातार न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले मे...


thumb

अविवादित नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन के मामलों में समय-सीमा के भीतर...

विगत दिनों एक दैनिक समाचार पत्र ने 16 अक्टूबर 2024 को कोरिया जिले के राजस्व कार्यों से संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें आम जनता के कार्यों मे...


thumb

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, दो वाहन जब्त

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन, और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्ट...


thumb

प्रधानमंत्री आवास मेला, गरीब व जरूरमंद लोगों को मिला सुरक्षित व पक्...

आज छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ -चि...


thumb

कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

कृषि स्थायी समिति की बैठक उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में सभापति नरोत्तम पड़ोटी की अध्यक्षता में आहूत की गई। उनके द्वारा कृषि विभाग के खरीफ 2024 एवं र...