नेंदूर-थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सली हुए थे ढेर, बस्तर आईजी ने की पुष्टि...

Posted On:- 2024-10-18




सभी नक्सलियों की हुई शिनाख्त, सभी पर था 2 करोड़ से ज्यादा का इनाम

जगदलपुर (वीएनएस)। नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर बसे नेंदूर-थुलथुली मुठभेड़ में 31 नहीं 38 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इस बात की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं, बताया जा रहा है कि मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन सभी नक्सलियों के ऊपर दो करोड़ 62 लाख का इनाम घोषित था।

तीन अक्तूबर को थुलथुली नेंदुर क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमिटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों की सूचना पर दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्च पर निकली थी। मुठभेड़ में 31 माओवादियों के शव हथियार सहित अन्य सामान बरामद हुए थे। साथ ही सभी सुरक्षाबल सुरक्षित ऑपरेशन से वापस लौटे थे। भाकपा माओवादी (पूर्वी बस्तर डीविजन कमेटी) द्वारा जारी प्रेस बयान के अनुसार अन्य सात माओवादी के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि की।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि मुठभेड में एक डीकेएसजेडसी, एक सी.वाय.पी.सी. कमांडर, चार डीवीसीएम, 18 पीएलजीए कंपनी नंबर छह सदस्य, दो डीकेएसजेडसी गार्ड, नौ एरिया कमिटी सदस्य तथा एक एरिया कमिटी के पार्टी सदस्य, दो जन मिलिशिआ कैडर की पहचान कार्यवाही पूरी की जा चुकी है। उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप द्वारा बताया गया कि मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों के शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की प्रबल संभावना है।

पहचान किए जा चुके 38 माओवादियों की सूची:
1. नाम - नीति उर्फ उर्मिला उम्र - 45 वर्ष पद - डीकेएसजेडसीएम, पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी सचिव, 25 लाख इनामी, निवासी ग्राम हिरमागुण्डा थाना गंगालूर जिला बीजापुर
नीति उर्फ उर्मिला के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डागांव में कुल 60 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 20, कैम्प अटैक- 2, आईईडी ब्लास्ट- 6, आगजनी- 3 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही, जिसमें कुल- 6 आम नागरिक की हत्या, 13 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 7 जवान बलिदान व 9 जवान घायल हुये थे।

2. नाम - नंदू मण्डावी पद-सी.वाय.पी.सी. सदस्य, कंपनी नंबर 6 कमाण्डर पष्चिम बस्तर डिवीजन, 10 लाख इनामी, निवासी ग्राम कोतराम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर
नंदू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-04, कैम्प अटैक-01, जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 1 आम नागरिक की हत्या, सुरक्षा बल के दो जवान बलिदान व एक जवान घायल हुये थे।

3. नाम - सुरेश सलाम उर्फ जानकू पद -डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी निवासी ग्राम छोटे फरसगांव थाना झारा जिला नारायणपुर
सुरेश सलाम उर्फ जानकू मण्डावी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोण्डगांव में कुल 38 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़-11, कैम्प अटैक- 1, आईईडी ब्लास्ट- 3, पोलिंग बूथ पर हमला-01, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा, जिसमें कुल- 5 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 6 जवान बलिदान व 3 जवान घायल हुये थे।

4. नाम - मीना नेताम उम्र - 44 वर्ष पद - डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम मोहंदी जिला नारायणपुर
मीना नेताम के खिलाफ जिला नारायणपुर में कुल  7 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड- 3, आईईडी ब्लास्ट- 1, आगजनी- 1 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रही जिसमें कुल- 2 आम नागरिक घायल हुये थे।

5. नाम - महेश मण्डावी पद - डीव्हीसीएम पूर्वी बस्तर डिवीजन, 8 लाख इनामी, निवासी ग्राम घोटिया थाना मालेवाही, जिला दंतेवाड़ा
महेश मण्डावी के खिलाफ जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर एवं बस्तर में कुल 8 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 3, कैम्प अटैक- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 3 आम नागरिक की हत्या हुई थी।

6. नाम- मुरली मातलामी पद - डीव्हीसीएम ,पूर्वी बस्तर डिवीजन 8 लाख इनामी ग्राम मण्डानार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर
मुरली मातलामी के विरूद्व जिला दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर में कुल 13 अपराध पंजीबंद्व है जिनमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़- 6, पोलिंग बूथ पर हमला- 2, आईईडी ब्लास्ट- 2, एम्बुश- 1, आगजनी- 2 जैसे विभिन्न घटनाओं में शामिल रहा जिसमें कुल- 2 आम नागरिक की हत्या, 11 आम नागरिक घायल, सुरक्षा बल के 3 जवान बलिदान व 1 जवान घायल हुये थे।

7. नाम - बुधराम मड़काम पद - पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्य, 8 लाख इनामी, निवासी भैरमगढ़ जिला बीजापुर
8. नाम - बसंती वड़द्दा पति साकेत उम्र - 30 वर्ष पद - पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 6 सदस्या, 8 लाख ईनामी, निवासी ग्राम थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
9. नाम-जगनी वड्डे उम्र - 36 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम अडेंगपाल थाना बैंगलूर जिला नारायणपुर
10. नाम - सोमे दुग्गा उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य,08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रेखावट्टी थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
11. नाम- जुगनी कावड़े उर्फ अनिता पद- पी.पी.सी.एम.पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या ,08 लाख ईनामी , ग्राम किलेनार ब्लाक अंतागढ़ जिला कांकेर
12. सुषील उर्फ धन्नी कोवाची पद- पी.पी.सी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या,08 लाख ईनामी, ग्राम काकड़ीपदर थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव
13. नाम - दशमति पोयाम पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी,निवासी ग्राम रोताड, पोचावाडा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
14. नाम - मासे उर्फ शकीला पिता स्व- बुडता उम्र - 26 पद- पी.एल.जी.ए.कम्पनी नंबर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंर जिला नारायापुर
15. नाम - सोमारू मंडावी पिता बलधर मंडावी उम्र - 24 वर्ष पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर(छ0ग0)
16. नाम- मड़कम मंगू पिता मड़कम हिड़मा पद- पी.एल.जी.ए. कम्पनी नंबर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बुड़जी थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर
17. नाम - अर्जुन उर्फ रंजीत नेताम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, वन प्लाटून सचिव/कमांडर , 08 लाख ईनामी, ग्राम डुंगा-पल्लेवाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर छ0ग0
18. नाम - सुन्दर उर्फ कमलू कलमू पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 पार्टी सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर
19. नाम - मोहन मण्डावी पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम बोदली थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा
20. नाम - अनिल डोड्डी पद - पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मदूम थाना गंगालूर जिला बीजापुर
21. नाम - जनीला उर्फ बुधरी कोवाची उम्र - 40 वर्ष पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, निवासी ग्राम साकिन कोटमेटा थाना पूँगारपाल जिला कोण्डागांव
22. नाम- सुगदाय कष्यप पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम कहचेनार थाना मालेवाही जिला बस्तर     
23. नाम- सोमारू कड़ती पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्य, 08 लाख ईनामी, ग्राम कुव्वे ब्लाक गीदम थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा    
24. नाम- सुमन उर्फ षांतो मड़काम पद- पी.एल.जी. ए. कम्पनी नम्बर 06 सदस्या, 08 लाख ईनामी, ग्राम रेखावाया थाना ओरछा जिला नारायणपुर
25. नाम- मनोज उर्फ संपत मंडावी पिता स्व. सोनारू उम्र 35 वर्ष पद- आमदई एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी, ग्राम ताड़नार पंचायत पोचावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर
26. नाम - सुक्कु उर्फ गुड्डू सलाम उम्र - 34 वर्ष पद - बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कानागांव थाना कोहकामेट्टा जिला नारायणपुर
27. नाम - विजय उर्फ सुकलू कोर्राम पद -  बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम कोंगेरा घोटिया पारा थाना झारा जिला नारायणपुर
28. नाम - सोनू कोर्राम पद -  बयानार एरिया कमेटी सदस्य, 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम सूलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
29. नाम - जमली मंडावी उम्र - 36 वर्ष पद - आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम मोडोनार तोयामेटा थाना छोटेडोंगर जिला नारायणपुर
30. नाम - फुलो उर्फ सुंदरी ओयाम उम्र- 30 वर्ष करीबन पद - आमदई एरिया कमेटी सदस्या 5 लाख ईनामी, निवासी ग्राम झिल्ली थाना भैरमगढ़, जिला बीजापुर
31. नाम- रोहन पद्दा उर्फ सोहन, पद- एसीएम डिवीजन कम्युनिकेशन जिम्मेदारी, 5 लाख ईनामी, ग्राम कुमुरगुण्डा थाना कोयलीबेड़ा जिला कांकेर
32. नाम - रामदेर कोर्राम पद - बयनार एरिया कमेटी  सीनियर पार्टी सदस्य 5 लाख ईनामी,  निवासी ग्राम उसरी थाना मर्दापाल जिला कोंडागांव
33. नाम- सीमा उर्फ जुगाय कोर्राम बयनार एरिया कमेटी  सीनियर पार्टी सदस्या, 5 लाख ईनामी, ग्राम सुलेंगा थाना धौड़ाई जिला नारायणपुर
34. नाम- मंगलदई कश्यप पिता स्व. जगन्नाथ उम्र- 35 पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्या  02 लाख रूपये निवासी- ग्राम कुधुर पोस्ट मटवाल थाना फुंगारपाल जिला   कोंडागांव
35. नाम- जनबती कश्यप पद- एसजेडसीएम नीति की गार्ड, पार्टी सदस्या  02 लाख रूपये ग्राम इरपानार ब्लाक भैरमगढ़ जिला बीजापुर
36. नाम- फूलमती पदामी पिता घसिया पदामी उम्र 27 वर्ष  पद- आमदई एरिया पार्टी सदस्या, ईनामी 02 लाख, निवासी ग्राम ईरपानार थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा
37. नाम - लोकेश उर्फ साबन पोयाम पद- जनमिलिशिया सदस्य, निवासी ग्राम एरपुंड सालेपाल थाना मालेवाही जिला दंतेवाड़ा
38. नाम- फुलसिंग कोवाची पद- जनमिलिशिया सदस्य ग्राम भटबेड़ा थाना बारसूर जिला दंतेवाड़ा

मुठभेड़ में मारे गये 38 माओवादियों पर कुल 2.62 करोड़ का इनाम घोषित था, जिन पर जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर में कुल 250 से अधिक अपराध दर्ज हैं। उक्त माओवादियों के द्वारा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ 61, कैम्प अटैक 11, आईईडी ब्लास्ट 17, आगजनी 09, पोलिंग बूध पर हमला 03 जैसे गंभीर अपराध किये गयें जिनमें कुल 26 आम नागरिक घायल, 23 आम नागरिको की हत्या, 15 पुलिस जवान घायल व 28 पुलिस जवान बलिदान हुये।



Related News
thumb

डीएमएफ से 18 आदिवासी छात्रावासों में बनेंगे पहुंच मार्ग, विद्यार्थि...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत...


thumb

कलेक्टर ने न्योता भोज में शामिल होकर बच्चों को परोसा भोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के स्कूलों में लगातार न्योता भोज का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले मे...


thumb

अविवादित नामांतरण, बंटवारा व सीमांकन के मामलों में समय-सीमा के भीतर...

विगत दिनों एक दैनिक समाचार पत्र ने 16 अक्टूबर 2024 को कोरिया जिले के राजस्व कार्यों से संबंधित खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें आम जनता के कार्यों मे...


thumb

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, दो वाहन जब्त

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन, और भंडारण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अक्ट...


thumb

प्रधानमंत्री आवास मेला, गरीब व जरूरमंद लोगों को मिला सुरक्षित व पक्...

आज छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ -चि...


thumb

कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न

कृषि स्थायी समिति की बैठक उप संचालक कृषि के सभाकक्ष में सभापति नरोत्तम पड़ोटी की अध्यक्षता में आहूत की गई। उनके द्वारा कृषि विभाग के खरीफ 2024 एवं र...