इस्राइली पीएम नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमला, हिजबुल्ला पर शक

Posted On:- 2024-10-19




तेल अवीव/नई दिल्ली (वीएनएस)। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया है। सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आई है। लेबनान से यह ड्रोन हमला किया गया, जिसके बाद इस हमले का शक हिजबुल्ला पर जताया जा रहा है। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। हिजबुल्ला द्वारा लगातार लेबनान से इस्राइल पर रॉकेट और ड्रोन्स दागे जा रहे हैं।

दावा- बेंजामिन नेतन्याहू का निजी आवास था निशाना

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह ड्रोन हमला इस्राइल के काएसेरिया इलाके में स्थित पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के निजी आवास पर हुआ। हमले के वक्त बेंजामिन नेतन्याहू घर पर मौजूद नहीं थे। हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सोशल मीडिया में सऊदी अरब के मीडिया चैनल के हवाले से दावा किया गया है। अब इस्राइली मीडिया के अनुसार, इस्राइली पीएमओ ने भी नेतन्याहू के निजी आवास पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमले के वक्त न पीएम नेतन्याहू और न ही उनकी पत्नी मौजूद थे, जिससे इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

लेबनान से लगातार हो रहे हमले
इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से तीन ड्रोन दागे गए थे, जिनमें से दो ड्रोन को हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हवा में ही तबाह कर दिया। वहीं एक ड्रोन रिहायशी इमारत से टकराया। इसी इमारत में बेंजामिन नेतन्याहू का निजी आवास होने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले इस्राइली सेना ने बताया कि लेबनान से एक रॉकेट इस्राइली शहर हाइफा पर दागा गया था। इस हमले के चलते हाइफा के चेतावनी सायरन बजने लगे। हालांकि यह रॉकेट खुले इलाके में गिरा, जिससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। आईडीएफ घटनाओं की जांच कर रही है।  

इस्राइली सेना ने हाल ही में गाजा में हमास प्रमुख याह्या सिनवार को ढेर किया है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने सिनवार की मौत के बाद कहा था कि जंग अभी भी जारी है। इससे पहले इस्राइली सेना द्वारा हमास के लगभग सारे शीर्ष कमांडर्स और हिजबुल्ला के शीर्ष नेतृत्व का भी सफाया कर दिया गया है। हिजबुल्ला और हमास ने भी इस्राइल के साथ जंग जारी रहने की बात कही है।  ऐसे में माना जा रहा है कि जवाबी कार्रवाई के तहत हिजबुल्ला द्वारा ये हमले किए जा रहे हैं। 



Related News
thumb

बांग्लादेश में 12 फरवरी से आम चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त नसीरुद्दीन ...

नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम प्रशासन 173 मिलियन लोगों वाले मुस्लिम बहुल देश पर शासन कर रहा है, लेकिन सुधारों में दे...


thumb

रूस सेंट्स पीट्स बर्ग पर भीषण हमले के बाद लगी भयानक आग

सबसे बड़े बाज़ार सेंट पीट्सबर्ग में भयानक हमले की खबर सामने आ रही है। चश्मदीदों के अनुसार शहर पर एक के बाद एक हुए कई भीषण धमाकों से भयानक आग लग गई ...


thumb

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के किशोरों के लिए बैन हुआ सोशल मी...

ऑस्ट्रेलिया में किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर लगने वाला नया प्रतिबंध 10 दिसंबर से लागू हो गया। सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों को सोशल मीडिया के ...


thumb

ट्रंप की टैरिफ नीति ने किसानों को वैश्विक बाजार से किया बाहर : मरिया

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 12 अरब डॉलर के नए किसान सहायता पैकेज पर सियासत तेज हो गई है।


thumb

कमजोर लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश पतन की ओर : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व


thumb

पाकिस्तान में शुरू हुआ भारी बवाल, उठने लगी 'सिंधुदेश' की मांग

जिये सिंध मुत्तहिदा महाज़ (जेएसएसएम) के बैनर तले सिंधियों के एक बड़े समूह ने 'आज़ादी' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए। उन्होंने सिंध की आज़ाद...