महेश भट्ट ने अनुपम खेर को विशेष पोस्टर भेंट किया

Posted On:- 2024-11-08




मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट ने अपने मित्र और अभिनेता अनुपम खेर को 40 साल पुराना फिल्म सारांश का विशेष पोस्टर भेंट किया है। वर्ष 1984 में,महेश भट्ट ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म सारांश के लिए राजश्री फिल्म्स के बैनर तले एक 'चमत्कार' के रूप में अनुपम खेर को खोजा। महेश भट्ट ने एक युवा, महत्वाकांक्षी और गुस्से से भरे अभिनेता अनुपम खेर को को पर्दे पर 69 वर्षीय एक दुखी पिता के रूप में ढाला, और उसके बाद तो इतिहास बन गया। अनुपम खेर ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी अद्वितीय अभिनय प्रतिभा के बल पर भारतीय सिनेमा के पन्नों पर हमेशा के लिए अपना नाम लिख दिया।

विजय 69 की रिलीज़ के मौके पर, महेश भट्ट ने अपने लंबे समय से दोस्त अनुपम को एक खास 40 साल पुराना सारांश का यादगार पोस्टर भेंट कर चौंका दिया।महेश भट्ट ने अनुपम को एक पत्र भी भेंट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, अनुपम खेर एक चमत्कार हैं।ठीक इस इंडस्ट्री के ठोस कंक्रीट में एक जिद्दी फूल की तरह जो हर बाधा को पार कर खिल उठा है... उन्होंने 542 से अधिक फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके भीतर की भूख अभी भी जीवित है, वैसे ही जैसे तब थी जब वह पहली बार मुझसे मिले थे। वह ज्वाला वह कभी मद्धम नहीं हुई।




Related News
thumb

‘एक दिन’ टीम ने शेयर किया खुशी का खास पल, तस्वीर आई सामने!

आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘एक दिन’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसके ट्रेलर और गानों ने पहले ही अच्छा माहौल बना दिया था, और अब फिल्म उम्मीदो...


thumb

आमिर खान का खुलासा: 'एक दिन' फिल्म की कहानी से गहरा है उनका अपना कन...

आमिर खान प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्म 'एक दिन' को लेकर काफी चर्चा है। यह एक प्यारी और दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी है, जिसका ट्रेलर और संगीत लोगो...


thumb

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया लुख्खे का ट्रेलर: रैप, क्राइम और स्टाइ...

भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज़ लुक्खे का ज़बरदस्त और रोमांच से भरपूर ट्रेलर लॉन्...


thumb

संजय दत्त को पहली बार में ही पसंद आई 'आखरी सवाल' की कहानी: अभिजीत व...

संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल' सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं।


thumb

साई पल्लवी ने साझा किया ‘एक दिन’ का अनुभव, आमिर खान और टीम को कहा श...

साई पल्लवी ने एक दिन में काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास और भावुक बताया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने आमिर खान और पूरी टीम का दिल से...


thumb

भंसाली की 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट, मई में शुरू होगी गाने की...

भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज निर्देशकों में से एक, संजय लीला भंसाली, अपने अब तक के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं