भिलाई (वीएनएस)। दुर्ग पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम को कुख्यात बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर कर दिया। जयंती स्टेडियम के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने अमित जोश को मार गिराया।
चार महीने पहले तीन लोगों पर की थी फायरिंग
चार महीने पहले, अमित जोश ने शहर में तीन लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि दुर्ग पुलिस की एसीसीयू टीम को सूचना मिली कि अमित जोश जयंती स्टेडियम के आसपास देखा गया है।
पुलिस पर किया फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में ढेर
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने जैसे ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, अमित जोश ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अमित जोश की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमित जोश पर कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था। इस एनकाउंटर के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने और कड़े इंतजाम किए हैं।
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत जिले के सुदूर वनांचल और दूरस्थ बसाहटों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर निलेशकुमा...
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समा...
बस्तर रियासत की पुरानी राजधानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का प्रांगण उस समय भक्ति और राष्ट्रवाद के अनूठे संगम का साक्षी बना, जब यहाँ ‘सोमनाथ स्वाभिमा...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय उप-निर्वाचन 2026 की समय-सारणी घोषित किए जाने के साथ ही बस्तर जिले में चुनावी आदर्श आचार संहिता प्रभ...
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 16) के लिए उप-निर्वाचन 2026 के कार...
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय...