डोनाल्ड ट्रंप को मरवाना चाहता है ईरान

Posted On:- 2024-11-09




वाशिंगटन (वीएनएस)।  अमेरिका ने ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने साजिश का पर्दाफाश करते हुए मैनहट्टन की अदालत में केस दायर किया है। केस अमेरिकी न्याय विभाग की मदद से दर्ज किया गया है। आरोप है कि ईरान ने सितंबर में ट्रंप की हत्या की साजिश रची।

इसके लिए ईरान की सेना अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के एक अधिकारी ने एक शख्स को सुपारी दी। उसे ट्रंप की निगरानी और मारने की योजना बनाने के लिए कहा गया था।

इस शख्स की पहचान फरजाद शकेरी के रूप में की गई है। एफबीआई ने अपनी पड़ताल में पता लगाया कि जब शकेरी योजना बनाने में नाकाम रहा, तो ईरानी सेना के अधिकारी ने उसे अमेरिकी चुनाव तक रुकने को कहा।

अधिकारी का मानना था कि ट्रंप चुनाव हार जाएंगे और चुनाव बाद उनके खिलाफ साजिश को अंजाम देने आसान होगा।



Related News
thumb

भारत की ऊर्जा पर आत्मनिर्भरता के लिए न्यूक्लियर पावर जरूरी

अमेरिका के पूर्व ऊर्जा सचिव और नोबेल पुरस्कार विजेता स्टीवन चू ने कहा कि न्यूक्लियर पावर भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता का आधार बन सकती है।


thumb

लेबनान के राष्ट्रपति इजरायल के साथ स्थायी समझौते के लिए तैयार

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा कि लेबनान एक नए फेज में आ गया है, जो अपने लोगों के अधिकारों, अपने इलाके की एकता और देश की संप्रभुता की सुरक्ष...


thumb

प्रवासी भारतीयों को मेजबान देशों की सेवा करनी चाहिए : दत्तात्रेय हो...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भारतीय प्रवासी समुदाय (डायस्पोरा) को लेकर एक स्पष्ट दृष्टिकोण सामने रखा है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोल...


thumb

ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए

ट्रंप ने ईरान डील और सीजफायर पर आगे बढ़ने के संकेत दिए


thumb

ईरान ने यूरेनियम संवर्धन के अधिकारों पर समझौते से किया इनकार

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने कहा कि ईरान अपने न्यूक्लियर संवर्धन अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेगा।


thumb

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स...

अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है।