55 वर्ष की हुयी बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नीलम

Posted On:- 2024-11-09




मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री नीलम आज 55 वर्ष की हो गयीं। नीलम कोठारी का जन्म 09 नवंबर 1969 को हांगकांग में हुआ था। उनके पिता शिशिर कोठारी और मां परवीन कोठारी है। बचपन के दिनों से ही नीलम को गीत-संगीत के प्रति रूचि थी। उन्होंने कीबोर्ड बजाना और जैज़ बैले नृत्य सीखा।उनके परिवार का पारंपरिक आभूषण बनाने का व्यवसाय है।उनकी शिक्षा आइलैंड स्कूल में हुई।

जब वह किशोरी थी, तो उसका परिवार बैंकॉक चला गया । एक बार जब नीलम मुंबई में छुट्टियां मना रही थीं, तो उन्हें निर्देशक रमेश बहल ने संपर्क किया। उन्होंने वर्ष 1984 में नीलम और करण शाह को लेकर फिल्म जवानी बनायी।

नीलम ने इसके बाद वर्ष 1986 में गोविंदा के साथ हिट फिल्म इल्जाम में काम किया। नीलम ने गोविंदा के साथ बहुत लोकप्रिय जोड़ी बनाई औरउन्होंने 14 फिल्मों में साथ में अभिनय किया। उनकी जोड़ी वाली हिट फिल्मों में लव 86, खुदगर्ज, हत्या और ताकतवर शामिल हैं। उन्होंने चंकी पांडे के साथ पांच हिट फिल्में आग ही आग , पाप की दुनिया ,खतरों के खिलाड़ी , मिट्टी और सोना और घर का चिराग में काम किया।उन्होंने प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ बंगाली फिल्म बदनाम (1990) में भी काम किया है।




Related News
thumb

नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे बाबिल खान

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को आखिरी बार फिल्म 'लॉगआउट' (2025) में देखा गया था। फैंस लंबे समय से उनकी आगामी परियोजना का बेसब्री से इ...


thumb

तेलुगु अभिनेता भरत कांत की सड़क हादसे में मौत

दक्षिण सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने तेलुगु अभिनेता भरत कांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। हैदराबाद में एक भीषड़ सड़क हादसे के चलते उन...


thumb

'पेड्डी' ने US में रचा इतिहास, प्रीमियर से पहले सिर्फ 4 घंटे में पा...

पेड्डी', भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है और जिसे वृद्धि सिनेमाज और मैत्री मूवी मेकर्स का साथ ...


thumb

विवेक अग्निहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को किया याद, कहा: भारत ने दुनिया...

विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो भारतीय सिनेमा के सबसे बेखौफ और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक माने जाते हैं, हमेशा से बड़े पर्दे पर साहसी, सोचने पर मज...


thumb

एकता आर कपूर ने अक्षय कुमार और जीतेंद्र को बताया मिसाल

एकता आर कपूर के बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म भूत बंगला, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए, हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के साथ अक्षय...


thumb

मध्य पूर्व तनाव के कारण अमीषा पटेल दुबई एयरपोर्ट पर फंसी

अमीषा पटेल को ईरान-अमेरिका और इजरायल में तनाव के चलते मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 4 मई की रात अभिनेत्री ने न्यूयॉर्क से मुंबई के लिए फ्लाइट प...