पंचायती राज संस्थाओं द्वारा नागरिक-केंद्रित सेवाओं के बारे में विशेष वेबिनार आज

Posted On:- 2024-11-11




नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार श्रृंखला (एनईजीडब्ल्यू 2023-24) के भाग के रूप में, पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) द्वारा प्रदान की जाने वाली नागरिक-केंद्रित सेवाओं पर एक विशेष वेबिनार 11 नवंबर 2024 को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वेबिनार की सह-अध्यक्षता डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास और पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर) के सचिव विवेक भारद्वाज करेंगे। ये मुख्य भाषण देंगे, महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे और ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में पीआरआई की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताएंगे। इस कार्यक्रम में डीएआरपीजी के अपर सचिव श्री पुनीत यादव और एमओपीआर के संयुक्त सचिव श्री आलोक प्रेम नागर भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान, पंचायतों में सेवा प्रदान करने के बारे में एक लघु वीडियो दिखाया जाएगा, जिसके बाद श्री आलोक प्रेम नागर पीआरआई द्वारा सेवा प्रदान करने की स्थिति और भावी योजनाओं पर एक विस्तृत प्रस्तुति देंगे। इस वेबिनार में स्थानीय स्वशासन के तीसरे स्तर के रूप में पंचायतों द्वारा ग्रामीण शासन में विशेष रूप से ग्रामीण नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की समय पर और प्रभावी उपलब्‍धता सुनिश्चित करने में निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया जाएगा। सेवाओं के प्रभावी और कुशल वितरण को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक-केंद्रित व्‍यवस्‍था को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिससे जमीनी स्तर पर समग्र शासन को बढ़ाया जा सके।



Related News
thumb

मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाएगा '...

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने कहा है कि आगामी मानसून सत्र में 'इंडिया' गठबंधन एकजुट होकर केंद्र सरकार को घेरेगा। विपक्ष संसद में राम मं...


thumb

रथयात्रा 2026: श्रद्धालुओं को साइबर ठगी से बचाने के लिए ओडिशा पुलिस...

महाप्रभु जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने की संभावना के बीच ...


thumb

पंजाब कांग्रेस में कंप्रोमाइज्ड लीडर पर घमासान, राजा वडिंग बोले- मु...

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की 'समझौता करने वाले नेताओं' संबंधी टिप्पणी पर खुद को लक्षित किए...


thumb

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बागी खेमे में ...

विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी ने अनुब्रत मंडल के शामिल होने की घोषणा की और उन्हें बागी गुट का बीरभूम ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया। माना जा रहा है क...


thumb

90 के दशक में हुर्रियत कांफ्रेंस ने जो भारत विरोधी करतूतें की थीं, ...

हम आपको बता दें कि जम्मू स्थित विशेष न्यायालय में दाखिल आरोप पत्र में शब्बीर अहमद शाह, सैयद अली शाह गिलानी, अब्दुल गनी लोन, मोहम्मद याकूब वकील, जाव...


thumb

केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, पेट्रोल की कीमत 82 रुपये होनी चा...

अरविंद केजरीवाल ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाव...