अमेरिका ने जापान में तैनात की मिसाइलें तो उठाएंगे जरूरी कदम : रूस

Posted On:- 2024-11-29




मॉस्को (वीएनएस) । मॉस्को का कहना है कि जापान में मध्यम दूरी की अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती रूस की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेगी। यह बयान एक बार फिर अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ रूस के रिश्तों में बढ़ते तनाव को दर्शाता है।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने कहा कि रूस ने जापानी पक्ष को अमेरिकी के साथ इस तरह के सहयोग के बारे में बार-बार चेतावनी दी है।

मारिया जाखारोवा ने कहा कि इसके जवाब में रूस 'अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।'

इससे पहले, रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा था कि यदि अमेरिकी मिसाइलें इस क्षेत्र में दिखाई देती हैं तो रूस एशिया में मध्यम दूरी और छोटी दूरी की मिसाइलों की तैनाती पर विचार करेगा।

मारिया जाखारोवा ने रूस के अपडेटेड परमाणु सिद्धांत का भी जिक्र किया ताकि यह संदेश जा सके कि मॉस्को क्या संभावित कार्रवाई कर सकता है।

बता दें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों रूस के परमाणु सिद्धांत में बदलावों को मंजूरी दी थी। इसमें नई शर्तें तय की गई हैं कि कब परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अपडेटेड परमाणु सिद्धांत कहता है कि एक गैर-परमाणु राज्य द्वारा किए गए हमले को अगर किसी परमाणु शक्ति का समर्थन हासिल होगा तो इसे रूस पर संयुक्त हमला माना जाएगा।

बदलावों के तहत, पारंपरिक मिसाइलों, ड्रोन या विमानों के साथ रूस पर बड़ा हमला परमाणु प्रतिक्रिया के लिए जरूरी शर्तों को पूरा कर सकता है। किसी गठबंधन के सदस्य देश द्वारा रूस के विरुद्ध किसी भी प्रकार की आक्रामकता को मॉस्को पूरे समूह की आक्रामकता के रूप में देखेगा।



Related News
thumb

फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में रघुराम राजन समेत तीन भारतीय मूल...

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैलेंस शीट और मौद्रिक नीति की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन,


thumb

पीओके में बदतर हुए हालात: 12 की मौत और 4000 रेंजर तैनात, मुजफ्फराबा...

पीओके में कब्ज़ा करने वाले प्रशासन के सुरक्षा बलों और POK के लोगों के बीच हुई झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गई; इन घटनाओं ने बुधवार दोपहर मुज़फ़्फ़...


thumb

जिस जेनजी ने बनाया, वही अब बालेन शाह के खिलाफ सड़कों पर उतरा,सरकार ...

नेपाल की राजधानी काठमांडू में युवक गणेश नेपाली की आत्मदाह की घटना ने देश की राजनीति और शासन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के...


thumb

अमरीका को ईंट का जवाब पत्थर से दे रहा ईरान

खाड़ी क्षेत्र में होरमुज जलडमरूमध्य एक बार फिर इस संघर्ष का सबसे बड़ा रणक्षेत्र बन गया है। तेहरान ने दावा किया है कि उसने इस अहम समुद्री मार्ग को द...


thumb

अमेरिका ने ईरान के 140 सैन्य ठिकाने किए तबाह, तो ईरान ने यूएस जहाजो...

अमरीका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुँच गया है, जहाँ अमेरिकी सेना ने ईरान के 140 ठिकानों को नष्ट कर दिया है, वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई में ...


thumb

मोनाको में भारतीय छात्रों ने 25 लाख का प्रिसं अल्बर्ट अवार्ड

कोयंबटूर के कुमारगुरु कॉलेज की टीम 'सी शक्ति' ने मोनाको एनर्जी बोट चैलेंज में 25 लाख रुपये का सर्वोच्च 'प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय फाउंडेशन' पुरस्कार ज...