मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एवं पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडिस ने हॉलीवुड फिल्म किल 'एम ऑल 2 में दिग्गज अभिनेता जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ काम करके एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।
जैकलीन ने अपने टैलेंट और ग्लैमर के दम पर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। इस साल उन्होंने न केवल अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान भी मजबूत की है। जैकलीन इस फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने साबित किया है कि वे ग्लोबल मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं। इसके अलावा जैकलीन ने स्टॉर्मराइडर म्यूजिक वीडियो के जरिए अपनी सिंगिंग प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। यह गाना दर्शकों के बीच हिट रहा और उनके फैंस ने उनके इस नए अवतार को खूब सराहा। उनकी यह बहुमुखी प्रतिभा उन्हें बॉलीवुड की पारंपरिक सीमाओं से आगे ले जाती है।
एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि जैकलीन फर्नांडिस पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं, जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के साथ एक प्रोजेक्ट में काम किया। यह कोलैबरेशन उनके सामाजिक सरोकारों और ग्लोबल अपील को दर्शाता है। जैकलीन का करिश्मा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उन्होंने ब्रांडिंग और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनके गाने हर उम्र के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं, और बड़े-बड़े ब्रांड्स ने उन्हें अपना एंबेसडर बनाया है। आने वाले समय में जैकलिन हाउसफुल 5 वेलकम टू द जंगल, फतेह और जी.ओ.ए.टी. जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा।
अभिनेता बॉबी देओल ने अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में निभाया गया उनका किरदार उनकी निजी जिंदगी औ...
'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई, श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई, आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे द्वारा डायरेक्ट की गई, और अक्षेंद...
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और पसंदीदा एक्ट्रेस में शामिल हैं। आम्रपाली दुबे फिलहाल अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म 'गवर्नर' के दिलचस्प टीज़र के बाद, जिसने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, मेकर्स ने अब इसका एक बेहद दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है
बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही फिल्म 'नागाबंधम' को लेकर फैंस की बेकरारी बढ़ती ही जा रही है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक्टर ऋषभ साहनी का वो खूंखार ...