बीजापुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिशा-निर्देश और विकास की अवधारणा और संकल्प से बीजापुर जैसे सुदूर माओवाद प्रभावित क्षेत्र में लगातार बुनियादी सुविधाओं की सौगात ग्रामीणों को दी जा रही है जहां प्रशासन की पहुंच नहीं होने के ग्रामीण आदिवासी विकास की मुख्य धारा से दूर थे वहां पुलिस सुरक्षा कैम्प की स्थापना कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंदरुनी क्षेत्रों के ग्रामीणो को दी जा रही है।
इसी कड़ी में कलेक्टर संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में नवीन स्थापित सुरक्षा कैम्प जीडपल्ली में 27 नवंबर 2024 को राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय जनसुविधा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 10 आधार कार्ड, 4 पीएम किसान, 12 जाति प्रमाण पत्र बनाया गया तथा 10 राशन कार्ड में नाम जोड़ने एवं वनाधिकार के आवेदन प्राप्त हुए। तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 112 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण, गर्भवती महिला 1, सिकलसेल जांच 22, टीबी स्क्रीनिंग 19, एनीमिया जांच 18, टीकाकरण 6, मलेरिया जांच 112 जिसमे एक पॉजिटिव निकला जिसकी जांच की गई। शिविर में अनुविभागीय दंडाधिकारी उसूर भूपेन्द्र गावरे, सीईओ उसूर प्रभाकर चंद्राकर, तहसीलदार उसूर, कृषि विभाग एवं उद्यानिकी के अधिकारी, सीएसी तथा बासागुड़ा से डॉ हर्षवर्धन एवं पामेड़ के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेम वेंकट नर्सिंग स्टॉफ सहित उपस्थित रहे।
नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के साथ ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू के मार्गदर्शन में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली द्वारा पालक-बाल...
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में सूरजपुर जिले की एक छात्रा ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर जिले और प्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सूरजपुर प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवनंदनपुर निवासी कक्षा 11वीं के छात्र रामू सिंह, पिता रघुवी...
जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सौजन्य से आगामी 18 जून 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक जिला अस्पताल, सूरजपुर में विशाल निशुल्क क...
नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मत्स्य विभाग द्वारा संच...
जिला सूरजपुर के नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में प्रथम निर्वाचन प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का ...