गायत्री महामंत्र के साथ स्वाहा की ध्वनी से गूंज उठा 21 कुण्डीय यज्ञ मण्डप

Posted On:- 2024-11-30




विभिन्न संस्कारों का आयोजन, नारी सशक्तिकरण एवं नशा उन्मूलन पर कार्यकर्ता गोष्ठी संपन्न

रायपुर (वीएनएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में बोरियाखुर्द में 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय 21 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन प्रातः काल वेदिय पूजन के साथ यज्ञ प्रारंभ हुआ। यज्ञ के प्रांरभ होते ही पूरा यज्ञ मण्डप गायत्री मंत्र एवं स्वाहा-स्वाहा की ध्वनी से गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुजनों द्वारा पूरे भक्तिभाव से वैदिक महामंत्र-गायत्री मंत्र, महामृत्यंजय मंत्र, सूर्य मंत्र से जन कल्याण विश्व कल्याण व राष्ट्र जागरण के लिये सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया की भावना के साथ यज्ञदेव में शाकल्य की आहुतियां समर्पित की गई। यज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कारों का निःशुल्क आयोजन किया गया, जिसमें 04 महिलाओं का पुंसवन, 3 शिशुओं का नामकरण, 02 बच्चों का विद्यारंभ, 02 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 02 का जन्मदिवस संस्कार किया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने गुरुदीक्षा व मंत्रदीक्षा भी ली। यज्ञ के उपरांत भोजन प्रसाद का वितरण हुआ।
 
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक लच्छुराम निषाद, आयोजक ऋषि साहू, संयोजक मोहनलाल साहू एवं मीडिया प्रभारी प्रज्ञा प्रकाश निगम ने बताया कि दोपहर 03 बजे से कार्यकर्ता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. कुन्ती साहू दुर्ग के द्वारा उपस्थित महिलाओं को नारी सशक्तिकरण के बारे विस्तार से बताया गया। महाराष्ट्र मण्डल से अजय काले द्वारा युवाओं के बीच नशे से होने वाले नुकसान व नशा उन्मूलन के बारे बताया गया। हरियाली दीदी के नाम से विख्यात श्रीमती पुष्पा साहू द्वारा घर में की जाने वाली उद्यानिकी को प्राकृतिक तरीके से कैसे विकसित करे विषय पर एवं प्राणेष विश्वास ने सप्तसूत्रीय आंदोलन के बारे में लगाई गई प्रदर्शनी के बारे बताया गया। आयोजन स्थल में छ.ग. शासन स्वास्थ्य विभाग एवं महादेवम् मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के विशेष सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है, जिसमें आयुस्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जा रहा है, जिसमें अनेक लोगो ने अपना परीक्षण भी करवाया।

यज्ञ के दौरान विषेष रुप से पार्षद श्रीमती उमा चन्द्रहास निर्मलकर, श्रीमती सीमा संतोष साहू, स्थानीय जनप्रतिनिधी जितेन्द्र धुरंधर, सहित गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधीगण सर्व श्याम बैस, दिलीप पाणिग्रही, सदाशिव हथमल, के.के. साहू, रामकृष्ण साहू, हरिराम साहू, हीरालाल निषाद, आशीष राय, सीताराम, श्रीमती कृष्णा गजेन्द्र, श्रीमती अनोखी निषाद आदि उपस्थित रहें।



Related News
thumb

एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं

राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है।


thumb

बिहान से संध्या मानिकपुरी बनीं ‘लखपति दीदी’,मिली नई पहचान

धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा (नगरी) की निवासी श्रीमती संध्या सुभाष मानिकपुरी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं।


thumb

जशपुर वनमंडल में दो स्थानों पर लगी आग पर रातों-रात पाया गया नियंत्रण

जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन ...


thumb

जशप्योर स्टॉल को मिली सराहना, महुआ को सुपरफूड के रूप में मिली नई पहचान

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थ...


thumb

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहाय...


thumb

वनांचल की किस्मत बदलने वाली फसल साबित हुई इमली

इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर