रायपुर(वीएनएस)।कांकेर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिलेवासियों से जनगणना 2027 में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जनगणना का कार्य किया जाना है। जनगणना केवल गिनती नहीं, बल्कि देश के भविष्य की नींव है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही शासन की योजनाएं, स्कूल, अस्पताल, सड़क, राशन तथा पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं तय होती है।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने जिले के आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जब जनगणना कर्मी आपके घर पहुंचे तो परिवार के प्रत्येक सदस्य की उम्र, शिक्षा, व्यवसाय आदि की सही और पूरी जानकारी निर्भीक होकर दें। जनगणना का किसी भी नागरिकता, कर या कानूनी कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है, इससे जुड़ी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहती है। साथ ही लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह भी दी गई। जनगणना के दौरान घर के सभी सदस्य विशेषकर महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे गणना से छूटने न पाए, इस कार्य में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना प्रक्रिया में इस बार डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, स्वयं मोबाइल ऐप से जानकारी भरें और उसका लाभ उठाएं। 16 अप्रैल से 30 अपै्रल तक जनगणना निदेशालय के वेब पोर्टल
https://se.census.gov.in/में अपनी जानकारी स्वयं दे सकते हैं। जानकारी अपलोड करने के बाद 12 अंकों वाला एसई आईडी को सुरक्षित रखें, ताकि गणनाकर्मी के आने पर उसे साझा करें। आपके द्वारा दी गई सटीक जानकारी से गांव और जिले के विकास तय होगा।
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले के विभिन्न खाद्य प्...
बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह द्वारा शुक्रवार को चारामा विकासखण्ड के ग्राम रतेसरा के सड़क पारा और सराधुनवागांव में मुख्यमंत्री स्वस्थ्य बस्तर अभियान के अ...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्व...
राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर द्वारा जिला पंचायत सरगुजा एवं मुहिम फाउंडेशन के सहयोग से ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किय...
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना की सम्पूर्ण प्रक्रिया को 01 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित करने के लिए सरगुजा संभाग क...
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा मेसर्स करणी कृपा पॉवर प्राईवेट लिमिटेड का ...