प्रधानमंत्री आवास योजना : जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Posted On:- 2024-11-30




बेमेतरा (वीएनएस)। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत नारायणपुर, टेमरी, अमलडीहा, परसदा, अमोरा एवं घुरसेना में शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टेकचन्द्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान, पूर्व वर्ष में स्वीकृत अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा वहीं, नवीन स्वीकृत आवासों के हितग्राहियों को तीन माह के भीतर आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नारायणपुर और टेमरी में आवास निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई, जिसके लिए संबंधित पंचायतों में कार्यरत आवास मित्रों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उनके कार्य की सराहना की, साथ ही, हितग्राहियों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत किसी भी प्रकार के कार्य के लिए कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। निर्माणाधीन आवास का जियोटैग शासन द्वारा नियुक्त कर्मचारी द्वारा निःशुल्क किया जाएगा।

ग्राम पंचायत अमोरा में नवीन स्वीकृत आवासों में अप्रारंभ आवासों की संख्या अधिक पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, आवास मित्र की कार्यप्रगति में कमी के चलते, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नवागढ़ को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासन की यह पहल ग्रामीण हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराने और योजना के उद्देश्यों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 



Related News
thumb

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक : भरोसा, सुरक्षा की भावना...

राखी का रिश्ता भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक तथा भरोसा, सुरक्षा और साथ का भी रिश्ता है। इसी भावना को साकार करती शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं महिलाओं औ...


thumb

महतारी वंदन हर महीने का उपहार, संग में विष्णु भैया का प्यार, केवंरा...

रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और उस भरोसे का प्रतीक है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत...


thumb

छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें तराशने का सुनहरा अवसरर :...

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं की खेल प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें निखारने और भविष्य के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार करने के उद...


thumb

स्व-सहायता समूह से मिली नई राह, लखपति दीदी बनीं अंजू यादव

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कुनकुरी की रहने वाली अंजू यादव कभी आर्थिक परेशानियो...


thumb

राजस्व प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत करें निराकरण :...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व प्रकरणों की प्रगति की व...


thumb

जश लर्न, जश क्वेस्ट, स्मार्ट क्लास सहित शैक्षणिक नवाचारों की प्रभाव...

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा...