डीएमएफ से उच्च शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

Posted On:- 2024-12-09




महाविद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने 10 करोड़ से अधिक राशि से होंगे अनेक विकास कार्य

कोरबा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार कोरबा जिले में उच्च शिक्षा के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उनके द्वारा खनिज संस्थान न्यास मद से जिले में संचालित अनेक महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा स्तर में वृद्धि एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल 10 करोड़ 79 लाख 54 हजार 197 रुपए की राशि से अनेक महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। उनके द्वारा विभिन्न विभागों को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए है। जिससे जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिले सके। इसके अंतर्गत, शैक्षणिक संस्थानों के लिए नए भवन निर्माण, मौजूदा संस्थानों का उन्नयन व मरम्मत, संस्थानों में अनेक अधोसंरचना निर्माण, संस्थानों में शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था, डेस्क बेंच की पर्याप्त उपलब्धता, छात्रावास संचालन हेतु आवासीय व्यवस्था सहित अन्य कार्य शामिल है।

जिले के महाविद्यालयों में स्वीकृत कार्यो के अंतर्गत शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय कोरबा के 100 सीटर कन्या छात्रावास के संचालन हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए विभिन्न सामग्री प्रदाय हेतु  57,05,842 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के 100 सीटर कन्या छात्रावास को प्रारंभ करने हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए 57,05,842 रुपए, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा के 100 सीटर कन्या छात्रावास को प्रारंभ करने हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए  57,05,842 रुपए, जिले के 11 महाविद्यालयों (शास. ई व्ही पी जी कॉलेज कोरबा / मिनिमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा / शास. मुकुटधर पांडेय महाविद्यालय कटघोरा / शास.महाविद्यालय दिपका/शास. महाविद्यालय हरदीबाजार /शास. महाविद्यालय भैंसमा / शास. नवीन महाविद्यालय जटगा / शास.महाविद्यालय बरपाली / शास महाविद्यालय उमरेली/मॉडल कॉलेज कोरबा / आत्मानंद  महाविद्यालय कोरबा में गुणात्मक सुधार एवं विकास हेतु 1,69,83,850 रुपए की स्वीकृति दी गई है। जिसमें 38 नग इंटरैक्टिव पैनल, 17 नग आरओयुक्त वॉटर कूलर, 68 नग कम्प्यूटर डेस्कटॉप, 38 नग यूपीएस सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। 

नवीन महाविद्यालय भवन पाली में कान्फ्रेन्स हॉल  निर्माण हेतु 1,14,70,000  रुपये,  शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के 100 बिस्तरीय महिला छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 31,40,000  रुपए, शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के 50 बिस्तरीय महिला छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 38,13,000 रुपये, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा के 100 बिस्तरीय कन्या छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 58,30,000 रुपए  शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा के बालिका  छात्रावास का रेनोवेशन कार्य हेतु 75,70,000 रुपए , कोरबा जिला अंतर्गत शासकीय महाविद्यालयों में एमप्लीफायर सिस्टम एवं स्पीकर व्यवस्था हेतु  3,61,100 रुपए, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा हेतु आवश्यक सामग्री तहत स्टूडेंड ड्यूल डेस्क प्रदाय हेतु 64,63,800 रुपए एवं  शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय कोरबा के 50 सीटर कन्या छात्रावास को प्रारंभ करने हेतु आवासीय व्यवस्था के लिए विभिन्न सामग्री प्रदाय हेतु 28,52,921 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इसी प्रकार जिले के 4 शासकीय महाविद्यालयों में भू तल व प्रथम तल में अधोसंरचना निर्माण कार्य स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत  शासकीय महाविद्यालय मिनीमाता (भू-तल) में निर्माण कार्य हेतु  49,92,000 रुपए,  प्रथम तल  निर्माण कार्य हेतु 41,28,000 रुपए,  शासकीय महाविद्यालय मुकुटधर पाण्डेय कटघोरा में भू-तल निर्माण के लिए 49,92,000 रुपये व प्रथम तल निर्माण हेतु 41,28,000 रुपये, शासकीय नवीन महाविद्यालय उमरेली में भू-तल में निर्माण हेतु 49,92,000, व प्रथम तल निर्माण के लिए 41,28,000 रुपए एवं शासकीय इंजी. विश्वेश्वरैया स्नात्कोत्तर महाविद्यालय (भू-तल) निर्माण हेतु 49,92,000 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस हेतु  कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। शैक्षणिक संस्थानों में उच्च शिक्षा के विकास हेतु किये जाने वाले कार्यो के संबंध में  महाविद्यालयों के प्राचार्यगण ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना की है।




Related News

thumb

ममता शर्मा बनीं रोजगार सृजन की मिसाल, ईवी वर्कशॉप स्थापित कर 7 लोगो...

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


thumb

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...


thumb

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।


thumb

मतदाता जागरूकता शिविर में एसडीएम महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता...

विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्ष...

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...