महासमुंद (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवम आयुर्वेद दिवस (29 अक्टूबर) पर आरंभ किए गए देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत जिले में नागरिकों का परीक्षण जारी है। अभियान का उद्देश्य 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी प्रकृति के अनुसार उचित सलाह देना है। यह अभियान 26 नवंबर (संविधान दिवस) से 25 दिसंबर 2024 (पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती) तक चलेगा। इसी क्रम में आज जिला पंचायत महासमुंद में सीईओ एस.आलोक, रेखराज शर्मा सहित सभी कर्मचारियों का प्रकृति परीक्षण किया गया। इससे पहले 11 दिसंबर को पुलिस मुख्यालय महासमुंद में अधिकारियों और कर्मचारियों का परीक्षण किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि जिले में 25 शासकीय आयुर्वेद चिकित्सक और 4 निजी चिकित्सक इस अभियान में सेवा दे रहे हैं। अब तक 2500 नागरिकों का परीक्षण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे 25 दिसंबर 2024 तक अपने नजदीकी आयुष केंद्रों या निजी आयुर्वेद चिकित्सालयों में जाकर परीक्षण करवाएं। यह अभियान जिले के विभिन्न केंद्रों जैसे महासमुंद, रायतुम, खट्टी, बिछिया, मुनगासेर, तोषगांव, मल्दामाल आदि स्थानों पर संचालित हो रहा है।
परीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने वात, पित्त, कफ की प्रकृति के अनुसार जीवन शैली सुधारने और गैर-संचारी रोगों से बचाव के लिए ऋतुचर्या, दिनचर्या और योग का पालन करने की सलाह दी। डॉ. सर्वेश दुबे और डॉ. रागिनी गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षण प्रक्रिया में गाइडलाइंस समझाते हुए जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला आयुष विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में भाग लें और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफ...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सूरजपुर विकासखंड के तिलसिंवा स्थित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किय...
प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी क्रम में सिलफिली निवासी मनोज विश्वास ...
आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों की स...
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपन...
शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है।