दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु जिले के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में 9 जनवरी की स्थिति में जिले के कुल 5589 किसानों से कुल 17043 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही विभिन्न धान खरीदी केन्द्रो से 4106 मेट्रिक टन धान का उठाव भी किया जा चुका है। किसानों से औसत अच्छी गुणवत्ता (एफएक्यू) के धान का क्रय सहकारी समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रकार अमानक, खराब धान खरीदी केन्द्रो में आने पर उक्त धान को अस्वीकृत (रिजेक्ट) कर किसानों को अच्छी गुणवत्ता का धान विक्रय हेतु खरीदी केन्द्रो में लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। धान उपार्जन की प्रक्रिया पर निगरानी हेतु प्रत्येक उपार्जन केन्द्र में निगरानी समिति का गठन किया गया है। साथ ही किसानों की किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण एवं सुविधा हेतु प्रत्येक खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारियों तथा ट्रस्टेड पर्सन की नियुक्ति भी की गई है।
इसी क्रम में जिले के विभिन्न व्यापारियो के द्वारा धान के अवैध भण्डारण एवं विक्रय को रोकने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन एवं खाद्य अधिकारी कीर्ति कुमार कौशिक व सहायक खाद्य अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में 09 जनवरी 2025 को विकासखण्ड कुआकोण्डा के विभिन्न व्यापारियो के गोदामो का खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार सोनवानी, खाद्य निरीक्षक धीरेन्द्र कश्यप, खाद्य निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर, खाद्य निरीक्षक सचिन कुमार, मंडी सचिव गीदम गणेश कुमार तथा मंडी उपनिरीक्षक बालमुकुंद यादव के द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान व्यापारी मो. ईशाद निवासी मैलावाड़ा के गोदाम से 50 क्विंटल धान, भगवान सिंह पटेल निवासी मैलावाड़ा के गोदाम से 21 क्विंटल धान, मे. पासवान ट्रेडर्स नकुलनार के गोदाम से 39 क्विंटल धान, विवेक सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 11 क्विंटल धान, चंद्रपाल सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 10 क्विंटल धान, भरत कुमार सिंह निवासी नकुलनार के गोदाम से 16 क्विंटल धान मंडी अधिनियम 1972 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर जप्त किया गया, तथा आगे की कार्यवाही हेतु प्रकरण को कलेक्टर (खाद्य शाखा) में प्रस्तुत किया गया है।
नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर के अभ्यर्थियों के दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर के प्रथम जांच हेतु निर्धारित को व्यय प्रेक्...
नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर के अभ्यर्थियों के दैनिक व्यय लेखा रजिस्टर के प्रथम जांच व्यय प्रेक्षक नंदकिशोर चक्रधार...
नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में बुधवार को एनआईसी कक्ष में ईवीएम (इलेक्ट्रॉ...
जिले के सभी 6 नगरीय निकायों के लिए ईव्हीएम की कमीशनिंग का कार्य 7 फरवरी को जिला मुख्यालय में किया जाना है। जिसके लिए सेक्टर अधिकारियों तथा नगरीय नि...
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत 04 फरवरी को जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा ...
कन्या महाविद्यालय सूरजपुर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की बैठक प्राचार्य बृजलाल साहू की अध्यक्षता एवं सभी सदस्यों की उपस्थिति में सफलतापूर...