नई दिल्ली (वीएनएस)। पेट्रोलियम समेत विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने वाशिंगटन में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुलाकात की।
श्री ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं और उनका शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को आयोजित होगा।
सूत्रों के अनुसार, श्री अंबानी और श्रीमती नीता अंबानी अमेरिका के उन चुनिंदा भारतीयों में शामिल थे, जिन्हें श्री ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले आयोजित विशेष रात्रिभोज में शामिल होने का अवसर मिला। इस आयोजन में कई प्रभावशाली अमेरिकी उद्योगपति, राजनेता, विदेशी गणमान्य लोग और हस्तियां भी उपस्थित थीं। बताया गया कि मुकेश अंबानी 18 जनवरी को वाशिंगटन पहुंचे और इस 'कैंडललाइट डिनर' में शामिल होने वाले 100 विशेष अतिथियों में से एक थे।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अंबानी और ट्रंप परिवार एक-दूसरे से मिले हो। वर्ष 2017 में डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने हैदराबाद में आयोजित ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में हिस्सा लिया था, जिसमें श्री मुकेश अंबानी भी उपस्थित थे। इसके अलावा फरवरी 2020 में श्री ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान भी मुकेश अंबानी ने उनकी मेजबानी की थी। ट्रंप परिवार और अंबानी परिवार के बीच अच्छे संबंध रहे हैं। पिछले साल मार्च में अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग समारोह में इवांका ट्रंप, उनके पति जेरेड कुशनर और उनकी बेटी अरबेला भी शामिल हुई थीं।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से बाहर नहीं है। पहलगाम आतंकी ह...
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम मेधा पर 20 घंटे का व्यावहारिक पाठ्यक्रम पेश क...
तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में 2,000 एकड़ में एसएसएलवी के लिए एक नया प्रक्षेपण परिसर तैयार किया जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी दौरे पर मिर्जामुराद में अरविंद लिमिटेड की परिधान इकाई का उद्घाटन किया, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़...
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को राज्य की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करना अस्वीकार्य है। उन्होंने दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट...
आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से निपटने के लिए ओडिशा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्दे...