गरियाबंद (वीएनएस)। राज्य शासन की ओर से जिले के लिए नवनियुक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत घासीदास मरकाम ने आज कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसी प्रकार नव नियुक्त अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर ने भी कार्यभार ग्रहण कर लिया है। तत्पश्चात कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कर कार्याे का दायित्व सौंपा है।
जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह राजपूत को उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य एवं स्थानीय निर्वाचन बनाया गया है। इसी प्रकार अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर को गरियाबंद एसडीएम बनाया गया है। कुमार सिंह नागेश जिला अंकेक्षक (पंचायत) को प्रभारी उप संचालक पंचायत का प्रभार दिया गया है।
लिंक अधिकारी - कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत/ अपर कलेक्टर/संयुक्त कलेक्टर/डिप्टी कलेक्टर की अनुपस्थिति/अनुपलब्धता की दशा में लिंक ऑफिसर नियुक्त किया है। जिसके अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के लिंक अधिकारी अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर होंगे। अरविंद पाण्डेय अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर होंगे। प्रकाश सिंह राजपूत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत अपर कलेक्टर, नवीन भगत अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे। इसी प्रकार ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर के लिंक अधिकारी नवीन भगत अपर कलेक्टर तथा डिप्टी कलेक्टर अंजली खलखो के लिंक अधिकारी ऋषा ठाकुर अपर कलेक्टर होंगे।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत महासमुंद जिले में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मतदान प्रक्रिया स...
जिले के सभी 6 नगरीय निकायों में आज शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जिले में औसत मतदान 70.48 प्रतिश...
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं की विशेष सहभागिता रही। मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उत्साह और उल्लास रहा। ...
नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत आज जिले की नगरपालिका परिषद कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर के मतदाताओं ने उत्सा...
छत्तीसगढ़ के प्रयाग राज के नाम से प्रसिद्ध तीर्थ नगरी राजिम में 12 फरवरी से राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसका समापन 26 फरवरी मह...
राजिम कुंभ कल्प के मंच पर प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे से स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं मुख्य मंच पर श...