स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने के मामले मे संकुल समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन को कारण बताओ नोटिस जारी

Posted On:- 2025-01-20




बेमेतरा (वीएनएस)। जिले के ग्राम पंचायत बुंदेला में स्वच्छता अभियान में लापरवाही बरतने के मामले में जिला पंचायत सीईओ द्वारा अजेन सोनवानी, संकुल समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जनपद पंचायत नवागढ़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के आदेश पर 19 जनवरी 2025 को जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता की सेवा पखवाड़ा चलाया गया था। 

इसके अलावा 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष श्रमदान अभियान का भी आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ग्राम पंचायतों को सफाई कार्य को लेकर निर्देश दिए गए थे। ग्राम पंचायत बुंदेला द्वारा इस दौरान घास-फूस और गंदगी की उचित सफाई नहीं की गई, जिससे शौचालय के प्रवेश द्वार के आसपास गंदगी फैल गई। इस पर ध्यान देते हुए, जिला पंचायत सीईओं ने इसे संबंधित अधिकारियों की लापरवाही माना और ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी जाहिर की है। जिला पंचायत सीईओं ने ग्राम पंचायत बुंदेला के संकुल समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), को निर्देश दिया है कि वह तीन दिनों के भीतर इस मामले पर उचित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें और आगे से ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जायेंगे।




Related News
thumb

राइस मिलरों की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफ...


thumb

स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाई खाकर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों...

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सूरजपुर विकासखंड के तिलसिंवा स्थित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किय...


thumb

पीएम सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर : सिलफिली के मनोज विश्वास बने प्...

प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी क्रम में सिलफिली निवासी मनोज विश्वास ...


thumb

चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर लोकन्यास ट्रस्ट कु...

आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों की स...


thumb

कलेक्टर एस. जयवर्धन का 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के नाम संदेश

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपन...


thumb

प्रार्थना सभा में अब गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, बढ़ेगी जागरूकता और...

शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है।