बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया ये आरोप...

Posted On:- 2025-01-30




बेमेतरा (वीएनएस)। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब बेमेतरा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बंसी पटेल ने इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंसी पटेल ने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी पर अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। नगरी निकाय चुनाव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को समन्वयक बनाये जाने लेकर उन्होंने पार्टी से अपनी नाराजगी जताई है। श्री पटेल ने आरोप लगाया है कि, पीसीसी के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने सामाजिक आधार पर उन्हें समन्वयक बनाया है।

साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष सुमन गोस्वामी को प्रत्याशी बनाए जाने को पर भी बंसी पटेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफे का पत्र भेजा है। बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी पर भी गंभीर आरोप उन्होंने लगाए हैं।





Related News
thumb

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 को

जिला न्यायालय कांकेर एवं जिले के सभी तहसील स्तरीय न्यायालयों में 12 सितंबर दिन शनिवार को वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। ने...


thumb

उल्लास नव भारत साक्षरता का संदेश लेकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...


thumb

उल्लास नव भारत साक्षरता का संदेश लेकर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय साक्...

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिशुपाल शोरी एवं ग्राम सरपंच श्रीमती यशोदा मंडावी द्वारा नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला परियोजना अधि...


thumb

बड़गांव क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर-एसपी ने की जनप...

शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को बड़गांव क्षेत्र के जर्जर शाला भवनों का निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर क...


thumb

वन क्षेत्र में अवैध कटाई पर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

जिले के उप परिक्षेत्र भानबेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ/256 में अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपि...


thumb

सेवा संकल्प अभियान से बीजापुर में जनभागीदारी को मिलेगा नया आयाम

जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प में जनभागीदारी सुनिश्चित कर...