सक्ती (वीएनएस)। जिले में प्लांट के राखड़ पाटने के लिए फर्जी दस्तावेज मामले के मास्टरमाइंड भूपेंद्र वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले में अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले भी जिले में कई गंभीर मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।
दरअसल, प्लांट से निकलने वाले राखड को पाटने के लिए प्रबंधन अच्छी रकम दे रहा है. जिसकी लालच में हर कोई राखड़ डंप करने जगह की खोजने में लगे है।
लेकिन आसानी से अनुमति नहीं के कारण रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के भूपेंद्र किशोर वैष्णव सहित चार लोगों ने कलेक्टर और खनिज अधिकारियों के हस्ताक्षर कर फर्जी दस्तावेज बना डाले. इसकी भनक लगने पर अधिकारियों को लगी तो तत्काल पुलिस में इसकी शिकायत की गई।
पुलिस ने मामले में पहले तीन आरोपी राजकुमार, लखन और युवराज को गिरफ्तार कर किया. जिन्होंने पूछताछ में बताया कि भूपेंद्र किशोर वैष्णव ही पूरे मामले का मास्टरमाइंड है।
जिसके बाद पुलिस ने आज भूपेंद्र वैष्णव को भी गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भूपेंद्र के खिलाफ रायगढ़ जिले में भी कई गंभीर अपराध दर्ज है।
छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा के डिजिटलीकरण को नए युग में ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने INFLIBNET (Information and Library...
छत्तीसगढ़ के चर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में गिरफ्तार दीपेन चावड़ा के खिलाफ एसीबी–ईओडब्ल्यू ने मंगलवार को अदालत में चालान पेश कर दिया। चावड़ा को नवं...
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने भारतीय लोकतंत्र के मंदिर लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर हुई विशेष चर्चा में मुखरता के साथ अपने विचार रखे।
राज्यपाल रमेन डेका ने बस्तर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा और अन्य निर्माण कार्य किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस प...
राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों की स्मृति को संरक्षित करने के लिए ठोस कार्...
आरडीए के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़ का मुंबई में निधन को गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुभाष धुप्पड़ का मुंबई के निजी अ...