रायगढ़ में सीएम साय का रोड शो

Posted On:- 2025-02-05




रायगढ़ (वीएनएस)। जिले में सीएम विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगे। इस दौरान सीएम साय जीवर्धन चौहान और अन्य पार्षद प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान सीएम साय दोपहर 2: 40 से 4 बजे तक सत्तीगुड़ी चौक से मिनीमाता चौक तक रोड शो करेंगे। मिनीमाता चौक पर भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान है।

रोड शो में सीएम विष्णुदेव साय के अलावा रायगढ़ विधायक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया शामिल होंगे। रोड शो के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। शाम 4 बजे सीएम साय रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।


कांग्रेस प्रत्याशी ने जारी किया घोषणा पत्र 


निकाय चुनाव के मतदान से पहले घोषणाओं का पिटारा खुल गया है। रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है। जिसमें उन्होंने 10 बिंदुओं पर दृढ़ संकल्प के साथ शहर विकास का वादा किया है। दीप्ति दुबे ने निगम दफ्तर में कॉल सेंटर से 24 घंटे में शिकायत निवारण करने की घोषणा की है। साथ ही हर वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्र स्थापना की भी घोषणा की है। 



10 बिन्दुओं का किया वादा 


कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने अपने घोषणा पत्र में शहर के खुले नाले, चेंबरों को ढंकने का काम शीघ्र कराने की बात कही है। साथ ही पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं से निजात के लिए गौठान, श्वानगृह बनाने का भी वादा किया है।



Related News
thumb

कांग्रेस ने बागी नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, 14 निष्कासित

निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं। इसी बीच कांग...


thumb

सामान्य प्रशासन विभाग ने किया सरकारी छुट्टियों का ऐलान

राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर छुट्टियों की ज...


thumb

लखमा की जमानत याचिका ख़ारिज, 18 तक रहेंगे जेल में...

आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका खारिज हो गई है। बता दें कि मंगलवार को कवासी लखमा की कोर्ट में पेशी होनी थी...


thumb

स्टार एयरलाइंस ने शुरू की रायपुर से झारसगुड़ा-हैदराबाद के लिए फ्लाइट

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए नई उड़ानें शुरू की गई हैं। स्टार एयरलाइंस ने रायपुर को झारसुगुड़ा और हैदराबाद से जोड़त...


thumb

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र...

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों में एक साथ...


thumb

बर्ड फ्लू नियंत्रण के निर्देशों का उल्लंघन, 8 होटलों पर 65 हजार का ...

बर्ड फ्लू नियंत्रण के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के तहत नगर निगम क्षेत्र में जांच दल द्वारा पोल्ट्री पदार्थों के विक्रय और उपयोग के संबंध में पोल्...