कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted On:- 2025-02-05




बेमेतरा (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उद्यानिकी, कृषि विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग और आबकारी विभाग सहित अन्य विभाग शामिल थे। कलेक्टर के इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित हो रहे हैं या नहीं। 

कलेक्टर रणबीर शर्मा लगातार सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय मे स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं कलेक्टरेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वे यह देखते हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति समयबद्धता दिखा रहे हैं या नहीं। जो अधिकारी या कर्मचारी देरी से पहुंचते हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही कि जाती है। हाल ही में कलेक्टर ने उन कर्मचारियों पर एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया है, जो बार-बार देरी से कार्यालय पहुंच रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्यालय में अनुशासन और समयबद्धता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि नागरिकों को समय पर सेवाएं मिल सकें। कलेक्टर रणबीर शर्मा के इस कड़े रुख से सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और समय की पाबंदी सुनिश्चित हो रही है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति, कार्यालय में आने और जाने के समय, और लंच ब्रेक के दौरान उपस्थिति की स्थिति का गहन अवलोकन किया। कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी की भी जांच की और पाया कि कुछ कर्मचारी एवं अधिकारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। कर्मचारियों की इस लापरवाही पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। कलेक्टर शर्मा ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में अनुशासन हीनता और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय में उपस्थित हों और अपने कार्यों का सही समय पर निर्वहन करें। लंच ब्रेक के बाद सभी को तुरंत कार्यस्थल पर लौटना अनिवार्य है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि अनुशासनहीनता के मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो।




Related News
thumb

यातायात नियमों का पालन क़ो आदत में करें शुमार : कलेक्टर

पुलिस प्रशासन द्वारा 5 जनवरी 2025 से शुरू किये गये यातायत जागरूकता माह का समापन कार्यक्रम बुधवार क़ो पुलिस कम्युनिटी हाल बलौदाबाजार में सम्पन्न हुआ।...


thumb

बच्चों एवं महिलाओं क़ी सेहत व उत्थान पर हो पूरा जोर : कलेक्टर

कलेक्टर दीपक सोनी नें बुधवार क़ो महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों क़ी समीक्षा क़ी। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य शासन के विभिन्न ...


thumb

पीएससी प्रारंभिक परीक्षा 9 क़ो, जिले के 12 परीक्षा केंद्रों में तीन ...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 9 फ़रवरी 2025 को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन किया जा रहा हैं। परीक्षा आयोजन हेतु जिले में 12 केंद्र बन...


thumb

नगरीय निकाय निर्वाचन : निकायवार किया गया ई.व्ही.एम. रेण्डमाईजेशन

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत आज कार्यालय कलेक्टर सभा कक्ष में नगर निगम दुर्ग/रिसाली/भिलाई/भिलाई चरौदा/नगर पालिका परिषद कुम्हारी/अहिवारा/अम्लेश...


thumb

सभी सेक्टर अधिकारी रूटचार्ट के अनुसार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण क...

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्...