शासकीय उद्यान रोपणी दोरबा व मुरारगोटा में किसानों की समूह में उद्यानिकी की खेती का निरीक्षण किया

Posted On:- 2025-02-06




मोहला (वीएनएस)। कलेक्टर तुलिका प्रजापति आज मानपुर विकासखंड के भ्रमण पर रही। इस दौरान उन्होंने यहां चल रहे विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण सह अवलोकन किया। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान ग्राम हथरा में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य को तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्माण करने निर्देशित की। 

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के दीवारों में आकर्षण पेंटिंग होनी चाहिए, जिससे यहां अध्ययन करने वाले बच्चे स्वत: आकर्षित होकर विविध गतिविधि से जुड़ सके। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करने की हिदायत दी। कलेक्टर ने ग्राम ईरागांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर यहां केंद्र के बच्चों से सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने केंद्र के बच्चों की स्वास्थ्य, शिक्षण और पोषण स्तर की जानकारी ली। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कहा कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार का वितरण करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य परीक्षण भी कराएं। समूह में बच्चों को खेल गतिविधियों के साथ पढ़ना लिखना सिखाएं। बच्चों को सहजता के साथ जीवन की पहली सीख देने कहा।  

कलेक्टर ने खड़गांव में बन रहे तहसील कार्यालय निर्माण कार्य एवं ईरागांव में नवीन हायर सेकंडरी विद्यालय निर्माण कार्य की गुणवत्ता के स्तर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नवीन तहसील कार्यालय निर्माण कार्य में गति लाने और बारिश के पूर्व कार्यालय संचालन करने के निर्देश दी। उन्होंने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय भवन में सभी आवश्यकता को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य करें। तहसील कार्यालय भवन में अधिकारी कार्यालय, कर्मचारियों की बैठक कक्ष, आगंतुकों के लिए बैठक कक्ष, मीटिंग हॉल, रिकॉर्ड रूम, शौचालय सहित सभी आवश्यक कक्षों का निर्माण में गति लाने निर्देशित की। 

इसी दौरान उन्होंने ईरागांव में बन रहे नवीन हायर सेकंडरी विद्यालय निर्माण कार्य को नवीन शिक्षा सत्र के पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की सभी कक्षों में आवश्यक संसाधन अनिवार्य रूप से व्यवस्थित होनी चाहिए। विद्यालय के चारों ओर बाउंड्री वॉल करने और खेल मैदान को समतलीकरण करने के लिए निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर प्रजापति ने ग्राम हथरा में किसानों के द्वारा किए जा रहे मधुमक्खी पालन कार्य का मुआयना की। यहां पांच किसानों के द्वारा मधुमक्खी पालन किया जा रहा है। सभी किसानों को आवश्यक संसाधन के साथ ही शासन द्वारा अनुदान दिया गया है। मधुमक्खी पालन से जुड़े सभी उपकरण और कीट प्रदाय किया गया है। मधुमक्खी पालन को और अधिक कारगर बनाने के उद्देश्य से किसानों को सरसों, सूर्यमुखी जैसे फूलों की खेती करने के लिए प्रेरित करने कहा गया है। कलेक्टर ने इस दौरान किसानों से रूबरू होकर अच्छी देखरेख के साथ मधुमक्खी पालन करने प्रोत्साहित की है। कलेक्टर ने कहा कि शहद उत्पादन में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। 

कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान ग्राम दोरबा में शासकीय उद्यान रोपणी का अवलोकन सह निरीक्षण किया। यहां अनेक प्रकार के फलदार और औषधि व बागवानी, सजावट में उपयोग में आने वाले पौधों की नर्सरी तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने उद्यान प्रभारी से चर्चा करते हुए क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों की ओर किसानों को आकर्षित करने व बढ़ावा देने के लिए वृहद पैमाने पर कार्य योजना बनाने की बात कही। इसके लिए किसानों का समूह बनाने कही है। इस नर्सरी में चीकू, लीची, आम, अमरूद, पपीता, करौंदा सहित अन्य फलदार पौधे तैयार किया जा रहा हैं। कलेक्टर ने उद्यान प्रभारी से कहा कि क्षेत्र के किसानों का समूह बनाकर केले की खेती के लिए प्रेरित करें।  समूह में फलदार वृक्ष के लिए तैयार किसानों को शासन स्तर पर सब्सिडी देने और सामुदायिक फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों की मांग पर डबरी निर्माण छोटे तालाब निर्माण करने, बोरवेल निर्माण करने कहा गया है। किसानों का समूह बनाकर समूह स्तर पर जिमीकंद, टमाटर, मिर्ची, अरबी, सहित सब्जी की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित करने कहा गया है। इसके साथ ही बैंगन, हल्दी, अदरक की फसल के लिए कार्य योजना और किसानों में माहौल तैयार करने कहा गया है। 

कलेक्टर ने कहा कि नाला नदी के किनारे के किसानों को समूह बनाकर उद्यानिकी फसल के लिए कार्य योजना तैयार करें। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी फसल को बाजार उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में एक बड़े गांव का चयन करें। जहां कोल्ड स्टोरेज और सब्जी मंडी बनाया जा सके। कलेक्टर ने ग्राम मुरारगोटा पहुंचकर यहां 6 किसानों के द्वारा समूह में बागवानी की खेती कर रहे स्थल का निरीक्षण किया। किसानों के द्वारा आम की खेती के लिए सहमति दिया गया है। उद्यानिकी विभाग द्वारा समूह फेंसिंग कर लिया गया है। बारिश के दिनों में 15 एकड़ की भूमि पर आम के पौधे रोपित किया जाएगा। जो आगे चल किसानों के लिए आय अर्जित करने का एक अच्छा स्रोत साबित होगा। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पौधों की देखरेख करने और सिंचाई के लिए एक बोरवेल कराने कहा है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित नाथ योगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी हनीश, ग्रामीण उद्यान अधिकारी विकास कुजूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

पति ने रचाई दूसरी शादी, महिला ने दूसरी वाइफ पर किया केस, फिर ये हुआ

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने द्विविवाह के आरोप में एक महिला के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है।


thumb

महिला से लाखों की ठगी

जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है।


thumb

ईनामी नक्सल कमांडर ने पत्नी संग किया सरेंडर

दंडकारण्य के माड डिवीजन प्रेस युनिट के ईनामी कमांडर ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को मोहला, मानपुर- अम्बागढ़, चौकी एसपी के समक्ष आत्मसर्पण कर दिया।



thumb

ग्राम पाकेला में स्थायी कैंप स्थापना के लिए भूमि आवंटन प्रस्ताव

जिला सुकमा के ग्राम पाकेला (बालाटिकरा), तहसील छिन्दगढ़ में कमाण्डेंट-02, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (केरिपु बल) के स्थायी कैंप की स्थापना हेतु 18.510...


thumb

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को नक्सलियों उतारा मौत के घाट

स्थानीय चुनाव के बीच एक बड़ी ख़बर आ रही है। एक प्रत्याशी की नक्सलियों ने जान ले ली है। वो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी था।