जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 बूथों में कुल 1903 महिलाएं निभाएंगी निर्वाचन की जिम्मेदारी

Posted On:- 2025-02-10




सभी महिला मतदान दल चेहरे में प्रसन्नता व उत्साह से मतदान कराने हुई रवाना

कोरबा (वीएनएस)। कोरबा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत  11 फरवरी  को मतदान किया जाएगा। जिले के सभी नगरीय निकायों अंतर्गत कुल 425 मतदान केंद्रों में चुनाव सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी महिला मतदान दलों को सौंपी गई है। इनमें पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल क्रमांक 01, 02 एवं 03 शामिल है। लोकतंत्र की इस महापर्व की जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन के लिए महिला मतदान दलों में उत्साह और प्रसन्नता व्याप्त है। आज सुबह से ही महिला मतदान दल उमंग से अपने-अपने मतदान केद्रों की ओर बसों से रवाना हुई। 

कोरबा जिले के 06 नगरीय निकाय अंतर्गत 02 नगरीय क्षेत्र नगर निगम कोरबा व नगरपालिका बांकीमोंगरा के लिए मतदान दल झगरहा के आईटी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से वोटिंग मशीन लेकर रवाना हुई। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र कटघोरा, दीपका छुरीकला हेतु कटघोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक  एवं पाली नगरीय क्षेत्र के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली से ईवीएम लेकर मतदान दल रवाना हुए है।

कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में आईटी कॉलेज कोरबा से नगर निगम कोरबा व बांकीमोंगरा  के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रही महिला मतदान दल के बसों को सेक्टर ऑफिसर्स द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। सभी ने महिला मतदान दलों को ऑल द बेस्ट कहकर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनका उत्साहवर्धन किया। आईटी कॉलेज से अपने दल में ईवीएम के साथ बसों में रवाना होती महिलाओं में मतदान कराने का न सिर्फ उत्साह था अपितु चेहरे पर मुस्कान के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने और भागीदार बनने की खुशी भी थी। कलेक्टर अजीत वसंत के नेतृत्व में महिलाओं को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र में सम्पूर्ण मतदान केंद्र के लिए जिम्मेदारी दी गई है। 

निर्वाचन कार्य में जिम्मेदारी मिलने पर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हुए महिला मतदान दल के कर्मचारियों ने खुशी जताई है।

ईवीएम के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना होती पीठासीन अधिकारी किरण यादव ने कहा की जिला प्रशासन ने हमें जो जिम्मेदारी दी है उसे हम निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मतदान कराने की मौका मिलने से हम गौरवान्वित महसूस कर रही  है। पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान केंद्र के लिए जाने वाली सरोज केसरी भगत ने बताया कि इस कार्य को करने में किसी प्रकार का संकोच नहीं है। बहुत खुशी की बात है कि हमें यह जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी निभाने वाली नेहा सिंह ने बताया कि इस कार्य से उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का दायित्व बहुत ही जिम्मेदारी और गंभीरता से जुड़ा हुआ है। हम सभी इसे कुशलतापूर्वक संपादित करेंगे।

मतदान अधिकारी के रूप में मतदान दल क्रमांक 01 की जिम्मेदारी निभाने वाली व्ही सुजाता अहमद, गंगोत्री राज, दुर्गेश्वरी कुर्रे सहित अन्य महिलाओं ने कहा कि हम सभी महिलाएं बहुत ही उत्साहित हैं कि महिला टीम चुनाव की जिम्मेदारी का काम करने जा रहीं है।  उन्होंने कहा कि  हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। सभी महिलाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में खुद की भागीदारी पर खुशी जताई है।

कोरबा जिले के सभी नगरीय निकाय अंतर्गत 425 पोलिंग बूथों पर लगभग 1903 महिला मतदान अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मतदान कराया जाएगा। कोरबा नगर निगम अंतर्गत कुल 297 पोलिंग बूथ हेतु कुल 1188 महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है साथ ही 97 महिला कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।  इसी प्रकार नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के 47 मतदान केंद्रों हेतु कुल 205 कर्मचारियों की ड्यूटी, दीपका नगरीय क्षेत्र के 30 पोलिंग बूथ हेतु 139 कर्मचारी, कटघोरा के 21 पोलिंग बूथ हेतु 117 कर्मचारी, छुरीकला के 15 मतदान केंद्र हेतु 85 कर्मचारी एवं पाली नगर पंचायत के 15 पोलिंग बूथ हेतु 72 महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। सभी महिला मतदान कर्मचारियों को आज मतदान कार्य पूर्ण कराने हेतु रवाना किया गया। सभी महिलाएं प्रसन्नतापूर्वक निर्वाचन की जिम्मेदारी निभाने के लिए रवाना हुई। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले में मतदान 11 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।




Related News
thumb

राप्रसे अधिकारियों ने 12 दिव्यांग को वितरण किया बस पास

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो के बाधा रहित आवागमन हेतु निःशुल्क परिवहन बस पास प्रदाय किया गया। कले...


thumb

नहर में पलटी कार, 3 की मौत, 8 घायल...

बेमेतरा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। वहीं, आठ लोग इ...


thumb

तहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुक

जिले के सुहेला तहसील में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार की कथित बदसलूकी और एकतरफा कार्रवाई से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसील ...


thumb

भावना समाज सेवी संस्थान ने बच्चों संग मनाई होली

होली के पावन अवसर पर भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने ग्राम सेमरहा के बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटी। संस्थान की ओर से बच्चों को रंग, गुलाल, मिठा...


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा की उपस्थिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष-पार्षदों ने ल...

नगर पंचायत पाटन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को संपन्न हुआ।


thumb

केंद्रीय विद्यालय के लिए अमेरा मे जमीन आवंटित

कलेक्टर दीपक सोनी ने नवीन केंद्रीय विद्यालय स्थापना हेतु तहसील पलारी के ग्राम अमेरा मे जमीन आवंटित कर दिया है।