विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने दिखाया अपने बेटे वरदान का चेहरा

Posted On:- 2025-02-11




मुंबई (वीएनएस)। अभिनेता विक्रांत मैसी मौजूदा वक्त में अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इन दिनों वह अपने बेटे वरदान के साथ समय बिता रहे हैं।

विक्रांत की पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी, 2024 को बेटे वरदान को जन्म दिया था, जो अब एक साल के हो गए हैं। अब आखिरकार शीतल और विक्रांत ने अपने बेटे वरदान का चेहरा प्रशंसकों को दिखा दिया है।

शीतल और विक्रांत ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने बेटे वरदान के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें वरदान के पहले जन्मदिन की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'हमारे वरदान को हेलो (नमस्ते) कहिए।'

बता दें कि विक्रांत और शीतल ने 14 फरवरी, 2022 को कोर्ट मैरिज की और 18 फरवरी को दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे।




Related News
thumb

रकुल प्रीत के फिल्म दे दे प्यार दे 2 के पटियाला शैड्यूल की शूटिंग पूरी

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के पटियाला शैड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। वर्ष 2019 में अजय देवगन,रकुल प्...


thumb

श्वेता त्रिपाठी बनाएंगी एक समलैंगिक लव स्टोरी

बॉलीवुड अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने अपने पहले प्रोडक्शन की घोषणा कर दी है। श्वेता त्रिपाठी अब प्रोड्यूसर के रूप में अपनी नई पारी शुरू करने जा रही ...


thumb

आयशा टाकिया के साथ गोवा में बदसलूकी, पति गिरफ्तार

आयशा टाकिया के व्यवसायी पति फरहान आजमी के खिलाफ गोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।


thumb

विष्णु मांचू ने की अक्षय कुमार की तारीफ़

दक्षिण भारतीय अभिनेता विष्णु मांचू ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की तारीफ़ करते हुए उन्हें अद्धभुत अभिनेता बताया है। विष्णु मांचू बहुप्रतीक्षित फिल्म...


thumb

प्रभलीन संधू ने मिहिर बोस की द इंडियन स्पाई के अधिकार हासिल किए

अभिनेत्री से निर्माता बनी प्रभलीन संधू ने प्रसिद्ध इतिहासकार मिहिर बोस लिखित द इंडियन स्पाई – द ट्रू स्टोरी ऑफ इंडियाज मोस्ट रिमार्केबल सीक्रेट एजे...


thumb

फिल्म काली माटी में नजर आयेंगे पवन सिंह

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह फिल्म काली माटी में नजर आयेंगे। फिल्म काली माटी का निर्माण अर्जुन झा फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है, जिसका निर...